फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Azam Lala, accused in Virendra Thanna murder case, surrenders in court, sent to jail.

Mandsaur: वीरेंद्र ठन्ना हत्याकांड के आरोपी आजम लाला ने किया कोर्ट में सरेंडर, भेजा जेल

Fri, 19 Jan 2024 09:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Jan 2024 09:37 PM IST
सार

मंदसौर पुलिस ने आजम लाला पर दस हजार का इनाम भी रखा था। इसके बाद आजम लाला ने एक फिरौती के मामले में प्रतापगढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद उसे मंदसौर ठन्ना मर्डर कांड में कोर्ट में हाजिर किया गया। मंदसौर से उसे उज्जैन भैरोगढ़ जेल भेजा गया।

विज्ञापन
Mandsaur: Azam Lala, accused in Virendra Thanna murder case, surrenders in court, sent to jail.
वीरेंद्र ठन्ना हत्याकांड के आरोपी आजम लाला ने किया कोर्ट में सरेंडर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करीब सात साल पहले इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी वीरेंद्र ठन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सुपारी देने वाले आरोपी आजम लाला की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। हत्याकांड के बाद एक मामले में प्रतापगढ़ कोर्ट में सरेंडर के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आजम लाला ने न्यायाधीश विशाल शर्मा की कोर्ट में सरेंडर किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


31 दिसंबर 2016 को वीरेंद्र ठन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले सरफराज और अरमान के बाद रफीक को गिरफ्तार किया था। उन्होंने आजम लाला निवासी अखेपुर द्वारा सुपारी देने की बात स्वीकार की थी। मंदसौर पुलिस ने आजम लाला पर दस हजार का इनाम भी रखा था। इसके बाद आजम लाला ने एक फिरौती के मामले में प्रतापगढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद उसे मंदसौर ठन्ना मर्डर कांड में कोर्ट में हाजिर किया गया। मंदसौर से उसे उज्जैन भैरोगढ़ जेल भेजा गया। जमानत मिलने के बाद से ही आजम लाला फरार चल रहा था। इसके बाद उसने न्यायालय में सरेंडर किया। आपको बता दें कि पांच साल पहले व्यापारी वीरेंद्र ठन्ना की हत्या के मामले में अखेपुर निवासी आजम लाला सहित चार आरोपियों को 12 मार्च को ही आजीवन कारावास की सजा हुई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने दी थी दबिश लेकिन नही मिला आरोपी
वीरेंद्र ठन्ना हत्याकांड के आरोपी आजम लाला की गिरफ्तारी के लिए मंदसौर पुलिस टीम ने प्रतापगढ़ पुलिस के साथ दो तीन बार दबिश दी, लेकिन हर बार आजम लाला पुलिस के हाथ से बचता रहा। एक बार दबिश के दौरान आरोपियों द्वारा फायरिंग कर फरार होने की खबरें भी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालों से जमे अधिकारी नहीं दे पा रहे रिजल्ट
आजलाला के सीधे कोर्ट में सरेंडर करने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस विभाग में कुछ अधिकारी सिर्फ मंदसौर-नीमच जिले में ही नौकरी करते आ रहे हैं। इन्हें इन दो जिलों के आलावा अन्य जिलों में नौकरी करना मानो रास ही नहीं आता है। इसलिए अब इनकी कार्यशैली में वो चुस्ती-फुर्ती दिखाई नहीं देती है। नतीजा बड़े-बड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए खुद एसपी को कमान संभालना पड़ती है। अधिकांश पुलिस अधिकारी आला अधिकारी से ज्यादा सत्ताधारी नेताओं की जी हुजूरी कर मनचाही पोस्टिंग पर नौकरी करते आ रहे हैं। इसलिए जिले में आने वाले अधिकांश आला अधिकारी भी इन् ही पर निर्भर हो जाते हैं, क्योंकि कुछ एक मामलों में ये उत्कृष्ट रिजल्ट देकर अपनी खास जगह बना लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed