फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   man committed suicide in police station,Two policemen suspended including police station master

मध्यप्रदेश : थाने में युवक ने की आत्महत्या, थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 12 Aug 2018 09:52 PM IST
भाषा, धार
भाषा, धार Updated Sun, 12 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide in police station,Two policemen suspended including police station master

धार जिले के बाघ कस्बे में एक पुलिस थाने में एक युवक के कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने के मामले में थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मियों को आज निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


धार जिले के पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह ने आज बताया, ‘‘कल शाम को किसी लड़की से छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस सोहेब खान (22) को बाघ पुलिस थाने लाई थी। थाने के बाथरूम में इस युवक ने कुछ देर बाद फांसी लगा ली।’’ उन्होंने कहा कि घटना का पता लगने पर पुलिसकर्मी उसे ईलाज के लिए बड़वानी के एक अस्पताल में ले गए, जहां उसकी कल रात मौत हो गई।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि प्रथम-दृष्टया इस मामले में थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार और प्रधान आरक्षक मांगीलाल गोयल की लापरवाही परिलक्षित होने पर दोनों को आज निलंबित कर दिया गया है तथा इस पूरे मामले की न्यायिक निगरानी में जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम बडवानी अस्पताल में चिकित्सकों के पैनल से करवाया जाएगा। वहीं, कल रात को इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बाग थाने का घेराव किया था। रात को ही आसपास के थाना क्षेत्र का पुलिस बल बाग में तैनात कर दिया है।


मृतक के चाचा सलाम पठान ने आरोप लगाया है कि सोहेब ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि पुलिस की मारपीट से उसकी मौत हुई है। सलाम का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed