फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Makhanlal Chaturvedi University case transferred to Economic Offences Wing

माखनलाल विश्वविद्यालय की जांच अपराध शाखा को ट्रांसफर, दावा- संघ से जुड़े लोगों को पहुंचाया फायदा

Sat, 13 Apr 2019 12:00 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sat, 13 Apr 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Makhanlal Chaturvedi University case transferred to Economic Offences Wing
एमसीयू, भोपाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में कथित तौर पर हुई आर्थिक गड़बड़ियों को लेकर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार दीपेंद्र सिंह बघेल ने आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए शुक्रवार को राज्य आर्थिक अपराध शाखा को पत्र लिखा था। पत्र लिखे जाने के एक दिन बाद ही अब इस मामले को अपराध शाखा को ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

 



जांच समिति के सदस्य भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि नियमों की अनदेखी कर उनको तोड़ा गया है। आरएसएस से जुड़े लोगों को विश्वविद्यालय में प्राथमिकता दी गई। अब ये केस आर्थिक अपराध शाखा को ट्रांसफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय के फंड से पूर्व कुलपति के घर के लिए एक वाइन कैबिनेट खरीदा गया। उनकी पत्नी की विदेश यात्रा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा भुगतान किया गया, हालांकि बाद में उन्होंने वो पैसे वापस कर दिए। देश जानता है कि वह टीवी स्टूडियो में बैठकर आरएसएस के लिए काम करते थे।

बता दें कि भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में हुई आर्थिक गड़बड़ियों को लेकर कमलनाथ सरकार सख्त नजर आ रही है। राज्य सरकार ने प्रारंभिक जांच में यह पाया है कि विश्वविद्यालय के धन का बड़े पैमाने पर कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया है। 

शुक्रवार को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार दीपेंद्र सिंह बघेल ने इस संबंध में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए राज्य आर्थिक अपराध शाखा को पत्र लिखा था। रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि नोएडा कैंपस के लिए हर साल 60 लाख रुपये किराया दिया गया है।

बड़ी बात यह है कि राज्य विश्वविद्यालय होने के कारण माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की शाखा मध्यप्रदेश के बाहर खोली ही नहीं जा सकती है। अनुमान जताया जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही केस दर्ज हो सकता है। 


राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा का भी नाम

बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा को संचार के नाम पर 10 लाख रुपए का भुगतान किया गया। इसके अलावा भारतीय शिक्षा मंडल नाम की संस्था को शिक्षा नीति बनाने के लिए चार लाख रुपये दिए गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed