फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Main game changer schemes of Congress included in BJP manifesto with promises of more benefits

MP Polls: कांग्रेस की मुख्य घोषणाएं भाजपा के संकल्पपत्र में अधिक लाभ वाले वादों के साथ शामिल, जानें खास बातें

Sun, 12 Nov 2023 06:00 AM IST
जलज मिश्रा महेंद्र तिवारी, भोपाल
महेंद्र तिवारी, भोपाल Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 12 Nov 2023 06:00 AM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता से किए जाने वाले वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पीएम मोदी की गारंटी है। भाजपा ने जैसे 20 वर्षों में अपने वादों पर अमल किया है, वैसे ही इन वादों को गारंटी के तौर पर पूरा किया जाएगा। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो घोषणापत्र को अपना रोडमैप मानती है। 

विज्ञापन
Main game changer schemes of Congress included in BJP manifesto with promises of more benefits
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भाजपा ने दीपावली से एक दिन पहले मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपना संकल्पपत्र जारी किया। इस संकल्पपत्र की खास बात ये है कि भाजपा ने कांग्रेस के कई वादों पर चुनाव से पहले अमल शुरू कर दिया था। अब कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में जो नए गेमचेंजर वादे किए, जिनकी जनता के बीच सबसे ज्यादा चर्चा है, भाजपा ने उनमें से कई को शनिवार को जारी संकल्पपत्र में शामिल कर लिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्पपत्र जारी करते हुए कहा, सरकार बनते ही योजना बनाकर इसे पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

कांग्रेस ने महिलाओं को नारी सम्मान योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलिंडर और 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना के तहत 1000 रुपये भुगतान शुरू कर 3000 रुपये तक पहुंचाने और गैस सिलिंडर 450 रुपये में ही देना पहले ही शुरू कर दिया था। संकल्पपत्र में उससे आगे की बात करते हुए लाडली बहनों को मासिक आर्थिक सहायता के साथ आवास भी देने का वादा किया गया है। इसी तरह कांग्रेस ने वचन पत्र में कहा कि वह  2600 रुपये में गेहूं और 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदेगी। नड्डा ने कहा कि भाजपा 2700 में गेहूं और 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदेगी। इस तरह गेहूं में कांग्रेस से 100 रुपये प्रति क्विंटल और धान में 600 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा देने की बात कह दी है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की लाडली बहना योजना और कांग्रेस की धान व गेहूं खरीदी का वादा सबसे ज्यादा चर्चा में है।

विज्ञापन

कांग्रेस की गारंटी बनाम मोदी की गारंटी
कांग्रेस अपने वचन पत्र में किए जाने वाले वादों को गारंटी के तौर पर पेश करती रही है। भाजपा ने कांग्रेस की गारंटी के मुकाबले अपने संकल्प प त्र को मोदी की गारंटी के तौर पर पेश किया है। लोकसभा चुनाव से पहले यह भी एमपी चुनाव के नतीजे यह भी बताएंगे कि जनता ने कांग्रेस की गारंटी पर भरोसा किया या मोदी की गारंटी का।

विज्ञापन
विज्ञापन

गारंटी के तौर पर पूरे करेंगे सभी वादे : नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता से किए जाने वाले वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पीएम मोदी की गारंटी है। भाजपा ने जैसे 20 वर्षों में अपने वादों पर अमल किया है, वैसे ही इन वादों को गारंटी के तौर पर पूरा किया जाएगा। भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो घोषणापत्र को अपना रोडमैप मानती है।  कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय मंत्री व एमपी चुनाव के सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल आदि उपस्थित रहे।

महिलाओं के लिए

  • कांग्रेस: नारी सम्मान योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर। 
  • भाजपा : 450 रुपये में गैस सिलेंडर देना शुरू किया। 
 
  • कांग्रेस: नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपये प्रतिमाह।
  • भाजपा : लाडली बहना योजना के तहत 1000 रुपये का भुगतान शुरू, 3000 तक पहुंचाने का वादा। अब हर लाडली बहन को पक्का घर भी। बीपीएल परिवार की बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना में जन्म से 21 वर्ष तक 2 लाख रुपये।

किसानों के लिए

  • कांग्रेस: 2600 रुपये में गेहूं और 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदेगी।
  • भाजपा : 2700 रुपये में गेहूं और 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदेगी।

 

  • कांग्रेस : किसान ऋण माफी योजना जारी रहेगी।
  • भाजपा : किसान सम्मान निधि व सीएम सम्मान निधि में 12000 रुपये प्रति वर्ष।

शिक्षा

  • कांग्रेस: केजी से इंटरमीडिएट तक मुफ्त शिक्षा।
  • भाजपा: सभी बीपीएल परिवारों की छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा।

आदिवासी कल्याण

  • कांग्रेस: तेंदूपत्ता संग्रह दर 4000 रुपये प्रति बोरा।
  • भाजपा: तेंदूपत्ता संग्रह दर 4000 रुपये प्रति बोरा।

युवा

  • कांग्रेस: 10 लाख युवाओं को रोजगार।
  • भाजपा: प्रत्येक परिवार में कम से कम एक को रोजगार।
अन्य अहम बातें
  1. छह नए एक्सप्रेस-वे: विंध्य एक्सप्रेस, नर्मदा पथ, अटल प्रगति पथ, मालवा-निमाण पथ, बुंदेलखंड पथ व मध्य भारत विकास पथ।
  2. ग्वालियर-जबलपुर में मेट्रो, रीवा सिंगरौली व शहडोल में एयरपोर्ट।
  3. हर एसटी ब्लॉक में खुलेगा मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed