फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar: 6-Year-Old Boy Drowns in Open Water Tank While Playing, Body Found After Search

मैहर: लापरवाही ने ली मासूम की जान, निर्माणाधीन पंचायत भवन के खुले टैंक में डूबा मासूम, शव बरामद

Mon, 21 Sep 2026 04:10 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 04:10 PM IST
सार

देवरा-मोलहाई गांव में खेलते-खेलते छह साल का मासूम निर्माणाधीन पंचायत भवन के पीछे बने खुले पानी के टैंक में गिर गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर तलाश शुरू हुई तो पानी से भरे टैंक से उसका शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
Maihar: 6-Year-Old Boy Drowns in Open Water Tank While Playing, Body Found After Search
खुले टैंक में डूबा बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के देवरा-मोलहाई गांव में एक छह वर्षीय मासूम की पानी से भरे खुले टैंक में डूबने से मौत हो गई। बालक घर के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन के पीछे पहुंच गया, जहां खुले टैंक में गिरने से उसकी जान चली गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवरा-मोलहाई निवासी भइयालाल का छह वर्षीय पुत्र शिवा रविवार शाम घर के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय वह निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन के पीछे बने खुले टैंक के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि टैंक में पानी भरा हुआ था, इसी दौरान अचानक बालक टैंक में गिर गया और पानी में डूब गया।
विज्ञापन


शाम को जब शिवा काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद जब बालक का कोई सुराग नहीं मिला तो ग्रामीणों को निर्माणाधीन पंचायत भवन के पीछे बने टैंक में उसके गिरने की आशंका हुई, इसके बाद ग्रामीणों ने टैंक में सर्चिंग शुरू की। तलाश के दौरान बालक का शव टैंक से बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी: शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर कलेक्टर की सख्ती, स्कूल की बदहाली पर प्रधानाध्यापक निलंबित


घटना की सूचना रविवार रात करीब 9 बजे रामनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े तथ्यों की प्रारंभिक जांच की पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन के पीछे खुले पड़े पानी के टैंक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन स्थलों पर खुले गड्ढों और टैंकों को सुरक्षित तरीके से ढंकना या चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था करना जरूरी है ताकि बच्चों समेत अन्य लोगों के साथ इस तरह के हादसे न हों।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed