फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar: SP honored the solo cyclist who returned after traveling 42 thousand km, the aim is to empower women

Maihar: 42 हजार किमी को यात्रा कर लौटी सोलो साइकलिस्ट को एसपी ने किया सम्मानित, महिलाओं को सशक्त करना है मकसद

Sun, 12 Jan 2025 09:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 09:51 PM IST
सार

सोलो साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए 28 राज्यों में 42,000 किमी साइकिल यात्रा पूरी की। मैहर में पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने उनका सम्मान किया। आशा ने इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए युवाओं में देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की बात कही।

विज्ञापन
Maihar: SP honored the solo cyclist who returned after traveling 42 thousand km, the aim is to empower women
मैहर पहुंचने पर आशा मालवीय का सम्मान करते एसपी सुधीर अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की सोलो साइकलिस्ट एवं एथलीट आशा मालवीय ने दो वर्षों में 42000 किमी साइक्लिंग कर अपनी यात्रा से वापस होने के दौरान मैहर आगमन हुआ। इस दौरान मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल द्वारा पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानित करते हुए पर प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन


28 राज्यों का तय किया सफर
बता दें कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की पर्वतारोही और साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने के साथ साइकिल से पूरे भारत का भ्रमण किया। राजगढ़ जिले की ग्राम नाटाराम निवासी सोलो साइकिलिस्ट व एथलीट आशा ने यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से की थी, जो देश के 28 राज्यों के 42 हजार किलोमीटर का सफर पूरा किया । वापसी राजगढ़ की यात्रा के दौरान मैहर पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल ने पुलिस लाइन मे आशा मालवीय जी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


एसपी ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना
स्वागत के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ सम्मानित करते हुए हुए कहा गया कि आपने जम्मू-कश्मीर, सियाचिन और देश के अन्य कई प्रांतों में अकेली महिला के रूप में अपने दो वर्ष लगभग 42,000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की, जो न केवल एक अद्वितीय उपलब्धि है, बल्कि आपकी अदम्य इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प और मेहनत का प्रतीक भी है। यह साहसिक कार्य न सिर्फ प्रेरणादायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सशक्त बनाना है उद्देश्य
अमर उजाला से बातचीत करते हुए आशा मालवीय ने कहा कि महिला को सशक्त करना ही मुख्य उद्देश्य है आज हज़ारो किलोमीटर का सफर तय करके मैंने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है और इसके साथ ही मेरी सोच है कि आज के युवाओं में देशभक्ति हो इसके साथ ही आशा ने कहा कि मैंहर जैसे कि नया जिला हैं इसके साथ ही वह विकास की गति में तेजी से आंगे बढ़ रहा है और यहां के प्रशासन को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मेरा सम्मान कर मेरा उत्साह बढ़ाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed