{"_id":"670175bd6e27503037033c71","slug":"maihar-news-youth-congress-workers-burnt-effigy-of-chief-minister-mohan-yadav-said-this-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका, कही ये बात
Sat, 05 Oct 2024 10:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:52 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मैहर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम मोहन यादव का पुतला फूंका। साथ ही युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज एफआईआर का विरोध जताया।
विज्ञापन
पुतला फूंकते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैहर जिले के अमरपाटन सतना चौक में युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है। युवा कांग्रेस मैहर जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह के साथ युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता अमरपाटन स्थित सतना चौक में एकत्रित हुए। भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का शनिवार को पुतला फूंका है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में बच्चियों, लाड़ली बहनों और महिला सुरक्षा के हालात बहुत खराब है, जिसका प्रमाण NCRC की ताजा रिपोर्ट है। इसमें बताया गए है कि हर 17 मिनट में एक बलात्कार होता है। इसके खिलाफ हमारे संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह ने सड़क से लेकर सदन तक लगातार आवाज उठा रहे हैं। सच का आईना मुख्यमंत्री मोहन यादव को पसंद नहीं आया और मुख्यमंत्री जो कि मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भी हैं।
विज्ञापन
उनके द्वारा हमारे नेता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन के खिलाफ बेबुनियाद फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। इसके विरोध में शनिवार को हम सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता यहां सतना चौक अमरपाटन में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
