फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Two minors were brutalized on suspicion of theft, drunk youths kicked and punched them fiercely

Maihar News: चोरी के शक में दो नाबालिगों के साथ बर्बरता, नशे में डूबे युवकों ने जमकर बरसाए लात-घूंसे

Fri, 10 Jan 2025 05:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 05:59 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मैहर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दो नाबालिगों को नशे में धुत युवकों ने पहले तो जमकर पीटा फिर जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस केस दर्ज नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
Maihar News: Two minors were brutalized on suspicion of theft, drunk youths kicked and punched them fiercely
मैहर में नाबालिगों के साथ मारपीट की गई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र से एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कुछ असामाजिक तत्व दो नाबालिग के साथ तालिबानी तरीके से जमकर मारपीट की। इतना ही नही जातिसूचक गाली देते भी नजर आ रहे हैं। मारपीट करने वालों ने इसका वीडियो भी बनाया और वायरल किया, बताया जा रहा कि इन दोनों पर चोरी का आरोप था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दोनों नाबालिग अमरपाटन के पुरानी बस्ती के रहने वाले हैं और मारपीट NH-30 बाईपास में की गई हैं। हालांकि अब तक इस मामले में कोई पुलिस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


तार चोरी का था दोनों पर आरोप
बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग बाईपास के पास तार चोरी कर रहे थे, जिसको किसी ने चोरी करते देख लिया। इसके बाद नशे में आधा दर्जन युवक ने पहले तो इन मासूमों की बेदम पिटाई की, इसके बाद वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद इस बर्बरता को देखने वाले स्थानीय लोग सहित समाज में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं रहा कानून का भय
मैहर जिले में आएदिन हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों का कहना है कि अब मैहर में कानून का भय नजर नहीं आ रहा है। आज जिस तरह से इन लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेकर बर्बरता दिखाते हुए मासूमों के साथ जो कृत्य किया है, इससे साफ जाहिर होता है कि आज के युवाओं में बिल्कुल भी कानून का भय नहीं है और कानून अपने हाथ में लेकर खुद ही सज़ा दे रहे हैं।


इनका कहना है
इस पूरे मामले पर अमर उजाला से बातचीत करते हुए अमरपाटन एसडीओपी शिवकुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी को निर्देशित किया है। परिजनों से सम्पर्क कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed