{"_id":"65efc1f53448b2522f0cdc69","slug":"maihar-news-police-arrested-a-farmer-cultivating-opium-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: प्याज की फसल के बीच फलते-फूलते मिले अफीम के पौधे; पुलिस ने किसान को गिरफ्तार कर दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: प्याज की फसल के बीच फलते-फूलते मिले अफीम के पौधे; पुलिस ने किसान को गिरफ्तार कर दर्ज किया मामला
Tue, 12 Mar 2024 08:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 12 Mar 2024 08:16 AM IST
सार
किसान ने खेत में लगाए थे अफीम के पांच हजार पौधे। पुलिस ने आरोपी पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
खेत में कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मैहर जिल में अब नशे की तस्करी के साथ-साथ नशे की खेती भी होने लगी है। मामला अमरपाटन थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक किसान ने प्याज के खेत में अफीम की खेती की हुई थी। पुलिस को सूचना मिली तो मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमरपाटन थाना क्षेत्र के सुआ गांव के किसान रामकिशोर पटेल ने अपने खेत में प्याज की फसल के बीच प्रतिबंधित अफीम की खेती की हुई थी। बताया जा रहा कि जब पुलिस ने खेत में सर्च किया तो वहां प्याज की फसल के बीच अफीम के अनेक पौधे लगे मिले। उन पर फूल और फल लगे हुए थे।
विज्ञापन
इन पौधों की संख्या 5 हजार 52 थी, जिन्हें पुलिस ने काटकर अपनी कस्टडी में ले लिया और आरोपी को भी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अमरपाटन एसडीओपी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुआ गांव में अफीम की खेती की जा रही है। पौधे भी तैयार हो गए हैं। तहसीलदार के साथ संयुक्त टीम ने खेत पहुंचकर उन पौधे को उखाड़कर जब्त कर लिया है। अफीम का वजन लगभग 1 कुंटल 63 किलो है। कीमत लगभग 50 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
