{"_id":"676996696dd3870f67051634","slug":"maihar-news-blind-love-became-the-reason-for-death-know-how-the-lover-killed-his-girlfriend-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: प्यार का खौफनाक अंत, जानिए कैसे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: प्यार का खौफनाक अंत, जानिए कैसे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट
Mon, 23 Dec 2024 10:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:30 PM IST
सार
मैहर में गर्भवती युवती की हत्या का मामला सुलझा। शादी से बचने के लिए प्रेमी ने गला दबाकर हत्या की और सबूत मिटाए। सहेलियों की जानकारी और पूछताछ से आरोपी पकड़ा गया, पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैहर पुलिस ने बदेरा थाना क्षेत्र में पानी में मिली एक छात्रा की लाश के मामले का खुलासा किया। युवती 8 महीने की गर्भवती थी, जिससे उसके परिजन भी अनजान थे। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि युवती का डेढ़ साल से अपने प्रेमी से संबंध था। गर्भवती होने के बाद वह शादी का दबाव बना रही थी।
प्रेमी ने शादी से बचने के लिए युवती की हत्या की योजना बनाई। गुजरात से गांव आकर उसने युवती को नाले के पास बुलाया, जहां गला दबाकर और सिर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए मोबाइल भी नाले में फेंक दिया।
सहेली की मदद से सुलझा मामला
पुलिस ने शुरू में इसे आत्महत्या माना, लेकिन युवती की सहेलियों और परिजनों से पूछताछ के दौरान प्रेमी का पता चला। गुजरात पहुंचकर जब आरोपी से पूछताछ की गई, तो वह अपने बयानों में फंस गया और जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार सुबह एक युवती का शव नदी में उतराता हुआ मिला था। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान कक्षा बारहवीं की छात्रा के रूप में हुई, जो पिछले तीन दिनों से लापता थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जिसकी रिपोर्ट में छात्रा के गर्भवती होने की बात सामने आई थी। इसी दिशा में जांच आगे बढ़ाने से पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी।