फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar MLA met the villagers who climbed the tower, said- the issue of farmers will echo in the assembly

MP News: मैहर विधायक ने टावर पर चढ़े ग्रामीणों से की मुलाकात, कहा- विधानसभा में गूंजेगा किसानों का मुद्दा

Tue, 06 Dec 2022 01:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 06 Dec 2022 01:53 PM IST
सार

पिथौराबाद के जिस टावर पर किसान चढ़कर आंदोलन कर रहे हैं उसी के नीचे बैठकर विधायक ने गांव के अन्य प्रभावित किसान एवं परिजनों के साथ चर्चा की। विधायक ने कहा कि जिन किसानों के खेत में टावर लगाए गए हैं उन्हें मुआवज मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Maihar MLA met the villagers who climbed the tower, said- the issue of farmers will echo in the assembly
अपनी मांगों को लेकर टावर पर चढ़े किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के पिथौराबाद में मुआवजे की मांग को लेकर बीते 21 दिनों से किसान टावर पर चढ़े है। मंगलवार को मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी पीड़ित किसानों से मिलने पहुंचे और किसानों की समस्याओं का मुद्दा विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों से चर्चा की और मांगों को जायज ठहराया। पिथौराबाद के जिस टावर पर किसान चढ़कर आंदोलन कर रहे हैं उसी के नीचे बैठकर विधायक ने गांव के अन्य प्रभावित किसान एवं परिजनों के साथ चर्चा की। विधायक ने कहा कि जिन किसानों के खेत में टावर लगाए गए हैं उन्हें मुआवज मिलना चाहिए। किसानों के हित में विधानसभा में मामले को उठाकर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। उन्होंने कलेक्टर अनुराग वर्मा से भी बात की।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और न्यायालय ने मुआवजे की दर भी निर्धारित की थी। इसके बावजूद समस्या का निराकरण अभी तक नहीं हो पाया, इसीलिए किसानों को जोखिम भरा यह कदम उठाना पड़ा है। ये पांच किसान टावर पर खाट बांधकर टावर पर चढ़े हुए हैं। जान जोखिम में डालकर करीब 21 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी वे नीचे उतरने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


टावर पर चढ़े किसान रजनीश कुशवाह, शिवकुमार कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा रामनाथ कोल, मातादीन कोल हैं, जिन्होंने जन संकल्प लिया है कि मुआवजा मिलेगा तभी वे टावर से उतरेंगे। किसानों की जिद को देखते हुए मैहर बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सूबे के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर पीड़ित किसानों की मांगों का समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने किसानों को विधि सम्मत मुआवजा निर्धारित करा कर भुगतान कराने के लिए पत्र में लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, पूर्व में भी जून माह में कुछ किसानों ने 15 दिन तक हाईटेंशन टावर में चढ़कर प्रदर्शन किया था। उस समय जिला प्रशासन ने किसानों को वचन दिया था, जिसके बाद वे नीचे उतर गए थे। लेकिन पांच माह बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका. जिसके बाद ये पांच किसान अनिश्चितकाल के लिए टावर पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed