फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar Gaurav Diwas BJP MLA Shrikant Chaturvedi walked wearing shoes in Chunar Yatra

मैहर गौरव दिवस: चूनर यात्रा में जूता पहनकर चले BJP MLA श्रीकांत चतुर्वेदी, कांग्रेस समेत संतों ने जताई नाराजगी

Sat, 05 Oct 2024 08:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Oct 2024 08:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मैहर में गौरव दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान भाजपा विधायक पर आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगा है। माता को चढ़ाने जा रही चूनर यात्रा के दौरान उन्होंने जूता पहना हुआ था। इस पर मैहर के संतों और कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
Maihar Gaurav Diwas BJP MLA Shrikant Chaturvedi walked wearing shoes in Chunar Yatra
चूनर यात्रा निकालते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज यानी शनिवार को मैहर के गौरव दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर के घंटाघर चौराहे से माता मंदिर तक चूनर यात्रा निकाली गई और फिर उसे माई को चढ़ाई गई। बड़ी संख्या में देवी भक्त और स्थानीय लोग शामिल हुए। मगर अब इस चूनर यात्रा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


दरअसल, चूनर यात्रा की अगुवाई कर रहे बीजेपी विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित कई जन प्रतिनिधि जूता पहनकर चूनर को ले गए और मां शारदा को यही चूनर चढ़ाई गई। जबकि अन्य स्थानीय लोग और देवी भक्त नंगे पैर ही थे। ऐसे में अब यह यात्रा नए विवाद को जन्म दे चुकी है। स्थानीय संत, महात्माओं और कांग्रेस ने नाराजगी दिखाई।
विज्ञापन


उनकी माने तो जो वस्तु माता को सौंपी जानी थी, उसे नंगे पांव ले ही जाना था, यही शास्त्र कहता है। चूनर माता को चढ़ाई गई, ऐसे में जो लोग इस यात्रा में आस्था से शामिल हुए वे नंगे पांव नजर आए। जो सिर्फ प्रदर्शन करने पहुंचे, उन्होंने आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब नंगे पांव नहीं चल सकते थे तो आखिर मैहर मंदिर आकार शामिल होते तो उचित था। कांग्रेस ने भी इस यात्रा पर सवाल उठाए हैं और कहा कि आस्था और जन भावनाओं पर आघात लगा है। कांग्रेस ने नवरात्रि पर गौरव दिवस और आठ तारीख को होने वाले उस्ताद अलाउद्दीन समारोह पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed