फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maharashtra Political Crisis: Minister Sarang said on making Kamal Nath an observer – good days are coming for Maharashtra

Maharashtra Political Crisis: कमलनाथ को पर्यवेक्षक बनाने पर मंत्री सारंग बोले-महाराष्ट्र के अच्छे दिन आने वाले है

Wed, 22 Jun 2022 01:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 22 Jun 2022 01:27 PM IST
सार

महाराष्ट्र में चल रहे राजनीति संकट को देखते हुए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पर्यवेक्षक बनाया है। इस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने तंज कसा है। सारंग ने कहा कि महाराष्ट्र के अच्छे दिन आने वाले हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Political Crisis: Minister Sarang said on making Kamal Nath an observer – good days are coming for Maharashtra
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट को देखते हुए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पर्यवेक्षक बनाया है। इस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने तंज कसा है। सारंग ने कहा कि महाराष्ट्र के अच्छे दिन आने वाले है।

विज्ञापन

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कमलनाथ नाक रगड़कर अपनी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी बचा रहे हैं। जहां पड़े पैर वहां बंटाधार। कमलनाथ ने 15 महीने सरकार चलाई, उसका क्या हुआ सबने देखा। गुट और गिरोह के नेता महाराष्ट्र सरकार को बचाने जा रहे हैं। जो अपने प्रदेश मे कांग्रेस को एकजुट नहीं कर पाए, महाराष्ट्र में क्या करेंगे? महाराष्ट्र में राम भक्तों और राम विरोधियों के बीच लड़ाई है।

विज्ञापन

वहीं, भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केशवानी ने कहा कि कमलनाथ अपने विधायकों को तो बचा नहीं पाए। उद्धव सरकार को क्या बचाएंगे। उन्होंने कलनाथ को सबसे विफल नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भी कांग्रेस का प्रदर्शन फिसड्डी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमेन केके मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ आदर्शों की राजनीति करते हैं। भाजपा खरीद फरोख्त से सरकार गिराने और बनाने का काम करती है। कर्नाटक और मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राजस्थान में भी प्रयास किया था, लेकिन मुंह की खानी पड़ी थी। ऐसा ही महाराष्ट्र में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed