फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahaaryaman Scindia said: Priority to bring international matches in Gwalior, plan to field Madhya Pradesh team in IPL

महाआर्यमन सिंधिया बोले: अंतरराष्ट्रीय मैच ग्वालियर में लाना प्राथमिकता, आईपीएल में मध्य प्रदेश की टीम उतारने की योजना

Sat, 09 Apr 2022 02:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 02:33 PM IST
सार

महा आर्यमन सिंधिया ने जीडीसीए उपाध्यक्ष का पद ग्रहण कर लिया। उन्होंने जूनियर खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। आईपीएल में मप्र की टीम खेलने की उम्मीद भी जताई। 

विज्ञापन
Mahaaryaman Scindia said: Priority to bring international matches in Gwalior, plan to field Madhya Pradesh team in IPL
जीडीसीए उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पहुंचे महाआर्यमन सिंधिया ने मीडिया से भी बातचीत की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमन सिंधिया जीडीसीए उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने पद ग्रहण करने के बाद पहली बार जीडीसीए के अन्य पदाधिकारियों के साथ औपचारिक मुलाकात की है। इसके साथ ही आर्यमन सिंधिया ने कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में जूनियर खिलाड़ियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर अंचल से बेहतर खेल प्रतिभाओं को निकालना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि अब ग्रामीण स्तर में प्रतिभा खिलाड़ियों को भी बाहर निकाला जाएगा ताकि उनकी प्रतिभा सबके सामने आ सके।
विज्ञापन

 
खेलों के जरिए राजनीति में आने के सवाल पर महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि मैं खेल प्रेमी हूं और उसी उद्देश्य से एसोसिएशन का हिस्सा बना हूं। इसे राजनीति से न जोड़ा जाए। क्योंकि मैं युवा हूं और युवाओं की भविष्य को देखते हुए मैं क्रिकेट में आया हूं। क्रिकेट मेरी पहली पसंद है इसलिए में क्रिकेट को मध्य प्रदेश में सबसे आगे ले जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आईपीएल में एमपी की टीम होने के सवाल पर महाआर्यमन ने कहा कि उनकी भी इच्छा है एमपी ही नहीं बल्कि ग्वालियर की अपनी आईपीएल टीम हो। लेकिन उसे तैयार करने में अभी समय लगेगा। क्योंकि यह काम हम जल्दी नहीं कर सकते, लेकिन भविष्य में हमें उम्मीद है कि मध्य प्रदेश की एक टीम आईपीएल में खेलेगी। नए स्टेडियम निर्माण के बाद साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय मैच ग्वालियर में लाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed