{"_id":"60ef1f49d5b3e96a8b1bf257","slug":"madhyapradesh-police-kicks-labourer-in-khargone-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: खरगोन जिले में थाना प्रभारी ने मजदूर को मारी लात, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: खरगोन जिले में थाना प्रभारी ने मजदूर को मारी लात, वीडियो वायरल
Wed, 14 Jul 2021 11:01 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, खरगोन
पीटीआई, खरगोन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:01 PM IST
सार
खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना प्रभारी वरूण तिवारी का मजदूर को लात मारते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंगलवार को खरगोन पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देश पर मैंने थाना प्रभारी तिवारी को लाइन अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बलकवाड़ा पुलिस थाना प्रभारी वरूण तिवारी का मजदूर को कथित तौर लात मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद प्रशासन ने तिवारी को लाइन अटैच कर दिया है। लात मारने की यह घटना सोमवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया ने बुधवार को बताया कि खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना प्रभारी वरूण तिवारी का मजदूर को लात मारते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंगलवार को खरगोन पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देश पर मैंने थाना प्रभारी तिवारी को लाइन अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोमवार को एक ओवरलोड पिकअप वाहन को एबी रोड पर रोककर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान का यह वीडियो है। चौरसिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं और इस वीडियो की सत्यता और प्रमाणिकता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
