फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh: प्रदेश में योग आयोग बनेगा, राष्ट्रपति ने रतलाम की पद्मश्री सम्मानित डॉ. लीला जोशी के काम की सराहना की

Sat, 28 May 2022 07:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 May 2022 07:39 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को प्रदेश की नवीन स्वास्थ्य संस्थाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में योग आयोग का गठन होगा। स्कूलों में योग और प्रणायाम की शिक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Yoga commission will be formed in the state, President appreciated the work of Padma Shri awardee Dr. Leela Joshi of Ratlam
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नवीन स्वास्थ्य संस्थाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को प्रदेश की नवीन स्वास्थ्य संस्थाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में योग आयोग का गठन होगा। स्कूलों में योग और प्रणायाम की शिक्षा दी जाएगी।   

 
राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 154.78 करोड़ की लागत के 8 शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं के नवीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं 72.03 करोड़ की लागत के 4 शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि डॉक्टरों में मरीज को भगवान दिखता है। उन्होंने कहा कि कभी कभी डॉक्टरों के साथ बदसलूकी जैसी घटनाएं सामने आती हैं। इस पर सबको सोचना चाहिए कि डॉक्टर भी मनुष्य होता है। कभी कभी उससे भी गलती हो सकती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि अनेक देशों में भारतीय मूल के डॉक्टर बड़ी संख्या में काम करते हैं, वहां भी उन्हें बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। विदेशों से बहुत से लोग भारत में इलाज करवाने आते हैं, क्योंकि भारत में इलाज सस्ता है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में मेरे समक्ष कई ऐसे उदाहरण आए, जिनमें यह पता चला कि हमारे प्रतिभावान डॉक्टर्स ने विदेशों में बसने या बड़े अस्पतालों में काम करने की जगह देश के जनजातीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर सेवा तथा त्याग का व्रत लिया।
 
Madhya Pradesh: Yoga commission will be formed in the state, President appreciated the work of Padma Shri awardee Dr. Leela Joshi of Ratlam
सीएम ने राष्ट्रपति का सम्मान किया। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति ने रतलाम की स्त्री रोग विशेषज्ञ पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर लीला जोशी का का जिक्र करते हुए बताया कि भारतीय रेलवे से रिटायर होने के बाद उन्होंने किसी बड़े शहर में रहने की बजाए रतलाम को अपनी कर्मभूमि बनाया और जनजातीय समाज की सेवा को अपना मिशन बनाया। राष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. जोशी रतलाम जिले की जनजाति तथा ग्रामीण एवं शहरी मलिन बस्तियों में एनीमिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम करने में दो दशकों से भी अधिक समय से काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले नवंबर में मुझे मध्य प्रदेश की डॉक्टर जोशी को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक तरफ मेडिकल कॉलेज की शृंखला जिनसे बेहतर डॉक्टर मिल सके, दूसरी तरफ जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज से जुड़े हुए चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहां न्यूनतम सारी व्यवस्थाएं हों, हमने युद्ध स्तर पर उनका विस्तार प्रारंभ किया। सीएम ने कहा कि एक तरफ चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, दूसरी तरफ गरीब को नि:शुल्क इलाज यह संकल्प मैंने लिया हुआ है। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश में 2 करोड़ 70 लाख से अधिक कार्ड बन चुके हैं।

 
Madhya Pradesh: Yoga commission will be formed in the state, President appreciated the work of Padma Shri awardee Dr. Leela Joshi of Ratlam
मंच पर राष्ट्रपति की पत्नी प्रथम महिला सविता कोविंद, मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह भी थीं। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी है, लेकिन केवल इलाज नहीं हम योग से निरोग जैसे कदम उठा रहे हैं। इसलिए हम योग आयोग का गठन कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों में योग की शिक्षा देंगे। योग, प्रणायाम यह हमें निरोगी रखने में मदद करते हैं। सीएम ने कहा कि प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ रहे हैं। पर्यावरण अभियान के लिए हम अभियान चला रहे हैं। कार्यक्रम को राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सभी संबोधित किया। 

इस अवसर पर राष्ट्रपति की पत्नी प्रथम महिला सविता कोविंद, मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्री प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर उपस्थित थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed