{"_id":"5d3480438ebc3e6cca5d8cdf","slug":"madhya-pradesh-women-murdered-for-illegal-land-acquisition-in-singrauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : जमीनी विवाद में आदिवासी महिला की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या, वृद्ध को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : जमीनी विवाद में आदिवासी महिला की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या, वृद्ध को पीटा
Sun, 21 Jul 2019 08:39 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 21 Jul 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में जमीनी विवाद का एक मामला सामने आया है जिसमें बीते शुक्रवार को कथित तौर पर जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर कुछ दबंगों ने एक आदिवासी महिला पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं, दबंगों ने महिला के बुजुर्ग ससुर के साथ भी मारपीट की। घटना सिंगरौली जिसे से करीब 60 किलोमीटर दूर जियावन थाना क्षेत्र के ढिलरी गांव में हुई।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किरण कोल (30) की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने और उसके ससुर विशेषर कोल (60) से मारपीट करने के मामले में मुख्य आरोपी प्रभाकर बैस और बंधु बैस को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में एक और आरोपी लालपति बैस फरार है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को तीनों आरोपी ढिलरी गांव में एक जमीन पर कब्जा करने गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को जमीन पर कब्जा करते देख किरण और विशेषर वहां पहुंच गए और कब्जा रोकने को कहा। इस पर बहस बढ़ गई और गुस्साए प्रभाकर बैस ने किरण के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और विशेषर को लाठियों से पीटा। दोनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। शनिवार को किरण को सिंगरौली जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
