{"_id":"621494657c3dc5672159a990","slug":"madhya-pradesh-wire-fell-from-electric-pole-father-and-daughter-sitting-in-courtyard-died-in-balaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: बिजली के खंबे से गिरा तार, आंगन में बैठे पिता और बेटी की झुलसने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: बिजली के खंबे से गिरा तार, आंगन में बैठे पिता और बेटी की झुलसने से हुई मौत
Tue, 22 Feb 2022 01:14 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:14 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बिजली के खंबे से तार गिर गया। इससे दोपहर को अपने आंगन में बैठे पिता और बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी शहर में सोमवार दोपहर को अपने आंगन में बैठकर धूप सेंक रहे पिता और बेटी की मौत हो गई। बिजली के खंबे से तार उनके ऊपर गिरने से यह हादसा हुआ।
वारासिवनी पुलिस थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने बताया कि 40 वर्षीय राजू टेकाम और उनकी छह साल की बेटी अपने घर के आंगन में बैठे थे, तब यह हादसा हुआ। बिजली के खंबे में स्पार्क हुआ और एक तार गिर गया। यह तार सीधे राजू टेकाम और उनकी बेटी पर गिरा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को लौटा दिए हैं।
इस बीच, राजू टेकाम के परिजनों ने बताया कि उन्होंने खंबे पर हो रही स्पार्किंग की शिकायत बिजली विभाग को की थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस तरह के मामले में लापरवाही न बरती जाती तो हादसा टाला जा सकता था। इस मामले में मध्य प्रदेश पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर राहुल तूरकर ने कहा कि शिकायत मिलते ही इस समस्या का समाधान कर दिया था। इसके बाद भी बिजली के खंबे पर गिलहरियों के आने-जाने के कारण इंसुलेटर में फॉल्ट हो गया। इसकी वजह से बिजली का खंबे से तार टूटा और गिरा। इसकी वजह से ही यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।