फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Today Update: Due to slowing down of north winds, the intensity of winter subsides

MP Weather Update: उत्तरी हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से कम हुए सर्दी के तेवर, नौगांव में 1.3 डिग्री तापमान

Tue, 21 Dec 2021 02:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 02:13 PM IST
सार

प्रदेश में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। जहां पचमढ़ी में पारा शून्य से नीचे चला गया था, वहीं सोमवार रात को पारा 3.2 डिग्री की उछाल के साथ 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। नौगांव में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री पर बना हुआ है। 

विज्ञापन
MP Weather Today Update: Due to slowing down of north winds, the intensity of winter subsides
एमपी मौसम अपडेट आज - फोटो : self

विस्तार

उत्तर से चल रही हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से प्रदेश में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। जहां पचमढ़ी में पारा शून्य से नीचे चला गया था, वहीं सोमवार रात को पारा 3.2 डिग्री की उछाल के साथ 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि नौगांव इलाके में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री पर बना हुआ है। हालांकि प्रदेश में एक-दो दिन सर्दी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। 

विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे है। होशंगाबाद में ठंड से सबसे ज्यादा राहत है। यहां का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री पर बना हुआ है। मौसम जानकारों के मुताबिक सोमवार को अच्छी धूप निकलने के साथ ही दिन में हवाओं की रफ्तार मंद पड़ने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। एक-दो दिन के बाद ठंड से और राहत मिलेगी। 22 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं का रूख बदलने पर रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। इससे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार प्रदेश के इन इलाकों में मिनिमम टेंपरेचर पांच डिग्री से कम बना रहा। आंकड़ों की बात करें तो नौगांव में 1.3 डिग्री, उमरिया 2.1, ग्वालियर-पचमढ़ी 2.2, खजुराहो 2.4, रायसेन 3.0, मंडला 3.1, रीवा 3.8, दतिया 4.3, खरगोन 4.4, सतना 4.6, टीकमगढ़ में 4.7 रहा। बड़े शहरों में भोपाल का न्यूनतम तापमान 5.8, इंदौर में 8.4, जबलपुर में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो अगले 24 घंटे भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, बैतूल, रायसेन, सीहोर, धार, उज्जैन, शाजापुर और दतिया में ठंड का अत्यधिक प्रभाव रहेगा।

विज्ञापन

अगले 24 घंटों के मौसम का अनुमान
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सतना, रीवा, सागर, भोपाल, खंडवा, खरगौन, रतलाम, दतिया में शीतलहर तथा उमरिया, खजुराहो, नौगांव, सिवनी, ग्वालियर में तीव्र शीतलहर का प्रभाव रहा। सीधी, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन में शीतलदिन रहा। नरसिंहपुर, सिवनी, धार, खंडवा, खरगौन में तीव्र शीतलदिन रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले 24 घंटों की बात करें तो उमरिया, सागर, छतरपुर, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, खंडवा, खरगौन, ग्वालियर, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर रहेगी। नरसिंहपुर, खंडवा, खरगौन, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं शीतलदिन रहने की संभावना है। उमरिया, छतरपुर, रायसेन, ग्वालियर जिलों के कुछ इलाकों में पाला भी पड़ सकता है।

अधिकांश चौराहे पर जल रहे अलाव

MP Weather Today Update: Due to slowing down of north winds, the intensity of winter subsides
ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला

शाजापुर में बर्फीली हवाओं से जिला तीव्र शीतलहर की चपेट में है। हवाओं का जोर बढऩे से ठिठुरन बढ़ गई है और रात के साथ ही दिन के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि सर्द हवाओं के चलते सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री रहा।

गौरतलब है कि सर्द हवाओं के थपेड़ों से बचने के लिए हर कोई जतन कर रहा है। यही कारण है कि रात के समय चौराहों पर अलाव रोशन हो रहे हैं। वजीरपुरा स्थित गुरुद्वारे में विराजित प्रभुश्री को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाए गए हैं। फिलहाल राहतभरी खबर यह है कि मौसम विभाग एक सप्ताह में धीरे-धीरे रात का तापमान बढऩे की संभावना जता रहा है, जिसके बाद रात के समय कम ठंड का ऐहसास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed