वीके सिंह बने मध्यप्रदेश पुलिस के नए महानिदेशक, ऋषि कुमार शुक्ला का तबादला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1984 बैच के आईपीएस विजय कुमार सिंह अब मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया यानी महानिदेशक होंगे। ये सुगबुगाहट कांग्रेस सरकार के आने के बाद से ही थी। शासन ने अब तक डीजीपी रहे ऋषिकुमार शुक्ला को चेयरमैन मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश में ये पहला मौका होगा जब किसी डीजीपी को हटाकर उनसे एक बैच के जूनियर को कमान सौंपी गई हो। वीके सिंह अब तक चेयरमैन मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन थे।
भोपाल में हुई जेल ब्रेक घटना के कुछ दिन पहले ही वे जेल महानिदेशक से होमगार्ड महानिदेशक बनाए गए थे। बीती 16 अक्टूबर को पूर्व डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ला के अवकाश पर रहने के दौरान सिंह ने ही प्रभारी डीजीपी रहते हुए विधानसभा चुनाव संपन्न करवाया था। 16 अक्टूबर से 30 नवंबर तक वे प्रभारी डीजीपी रहे थे।
बताया जाता है कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति की वजह से ऋषि कुमार शुक्ला से खफा चल रहे थे। जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने यह कदम उठाया है।Madhya Pradesh: VK Singh (a 1984 batch IPS officer) has been appointed as the Director General of Police (DGP) till further notice.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 29, 2019
