फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Vijayvargiya, Narottam meet in Bhopal sparks off speculation, change in leadership change in MP

अटकलें: मध्यप्रदेश में हो सकता है नेतृत्व परिवर्तन! जानें भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा?

Mon, 07 Jun 2021 03:42 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई,इंदौर
पीटीआई,इंदौर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 07 Jun 2021 03:42 PM IST
सार

कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को बकवास करार देते हुए सोमवार को कहा कि यह सूबा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में ही चलेगा। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Vijayvargiya, Narottam meet in Bhopal sparks off speculation, change in  leadership change in MP
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को बकवास करार देते हुए सोमवार को कहा कि यह सूबा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में ही चलेगा।  दरअसल, सत्तारूढ़ भाजपा के दिग्गज नेताओं की जारी मुलाकातों के बीच नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें जोर पकड़ रही थीं। इस संबंध में पूछे जाने पर विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ये अटकलें एकदम बकवास हैं। चौहान के नेतृत्व में ही प्रदेश चलेगा।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखने वाले विजयवर्गीय, भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी हैं, जहां उनकी पार्टी पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस का गढ़ भेदने में नाकाम रही। विजयवर्गीय ने अपने हाल के भोपाल दौरे में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र और अन्य भाजपा नेताओं से सौजन्य भेंट की थी। इस बीच, राज्य के अन्य दिग्गज भाजपा नेताओं की मेल-मुलाकातों का दौर भी जारी है।
विज्ञापन


इन मुलाकातों की पृष्ठभूमि में मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर खासकर सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयासों में विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है। हालांकि, उन्होंने इन्हें खारिज करते हुए कहा, "मैं अभी दूसरी जगह लगा हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महासचिव ने कहा कि भले ही मीडिया कुछ भी कहानी बना दे, लेकिन इन मुलाकातों को लेकर जो मैं देख-पढ़ रहा हूं, उसमें कुछ भी दम नहीं है और यह सब (नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें) बकवास है।


विजयवर्गीय ने कहा कि ये सामान्य मेल-मुलाकातें हैं और इन्हें राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। कोविड-19 के मौजूदा दौर में लोगों के पास काम कम है, तो वे एक-दूसरे से मिलकर अपने व्यक्तिगत संबंध मधुर कर रहे हैं। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ "बहुत अच्छा" काम कर रहे हैं और वह अपने संवैधानिक दायित्वों के तहत राज्य की चिंता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed