फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Video of beating of eunuch and youth goes viral first kicked and then dragged by holding hair

मध्यप्रदेश: किन्नर व युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पहले लात-घूसे मारे फिर बाल पकड़कर घसीटा

Wed, 01 Sep 2021 02:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Sep 2021 02:10 PM IST
सार

पुलिस ने पिटाई करने वाले युवक की पहचान अरुण कुमार मेहरा के रूप में की है। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Video of beating of eunuch and youth goes viral first kicked and then dragged by holding hair
madhya pradesh police - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से दो वीडियो सामने आए हैं। इसमें एक ही शख्स दो अलग-अलग जगह पर युवक व किन्नर की पिटाई करते हुए दिख रहा है। 

विज्ञापन


पहले वीडियो में शख्स एक युवक को खेतों के बीच ले जाकर लात-घूसों से पीट रहा है और उसे गाली भी दे रहा है। आरोपी के साथ दो लोग और हैं, जिसमें से एक युवक की पिटाई कर रहा है तो दूसरा वीडियो बना रहा है। बताया जा रहा है युवक की पिटाई का वीडियो होशंगाबाद के ग्राम बुधवाड़ा का है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरा वीडियो इटारसी रोड नेशनल हाईवे 69 स्थित रसूलिया रेलवे डबल फाटक के पास का है। इस वीडियो में भी वही शख्स एक किन्नर को थप्पड़ों से मार रहा है। थोड़ी देर बात युवक किन्नर के बाल पकड़कर उसे घसीटता दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने की युवक की पहचान 
दोनों वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है। पुलिस का कहना है कि दोनों वीडियो 23 अगस्त के हैं और युवक की पहचान अरुण कुमार मेहरा के रूप में की गई है। अरुण कुमार आदतन अपराधी है और इस पर जिला बदर व हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान होने के बाद पुलिस टीमों को उसकी गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दिया गया है।

पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत
दोनों वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस के पास अबतक कोई शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की खोज की जा रही है। पुलिस अपने आधार पर मामले की जांच कर रही है। 







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed