फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: VAT on ATF reduced from 25% to 4% in Bhopal-Indore, Chief Minister Udyami Kranti Yojana approved

मध्यप्रदेश: भोपाल-इंदौर में एटीएफ पर वैट 25% से घटाकर 4% किया, मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना को मंजूरी 

Tue, 16 Nov 2021 04:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 16 Nov 2021 04:47 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल और इंदौर में एटीएफ या विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन पर वैट 25% से घटाकर 4% कर दिया है।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh: VAT on ATF reduced from 25% to 4% in Bhopal-Indore, Chief Minister Udyami Kranti Yojana approved
एविएशन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) - फोटो : pixabay

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल और इंदौर में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) या विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन पर वैट 25% से घटाकर 4% कर दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना को भी मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में यह फैसले लिए गए। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि एटीएफ पर वैट घटाने का लाभ विमानन कंपनियों को मिलेगा। इससे वे अपनी फ्लाइट्स को इंदौर-भोपाल से जोड़ने की योजना बना सकेंगी। मध्यप्रदेश को ज्यादा फ्लाइट्स मिलेंगी। इंदौर-भोपाल से इतर एयरपोर्ट्स पर वर्तमान में एटीएफ पर 4% वैट ही लिया जा रहा था। इस फैसले से करीब 40 करोड़ रुपये का नुकसान राज्य सरकार को होगा। 
विज्ञापन


कैबिनेट नोट के मुताबिक मध्यप्रदेश में हर हफ्ते 588 फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं। सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश में फ्लाइट्स बढ़ाने के लिए राज्य सरकार से वैट घटाने की मांग की थी। सिंधिया ने कहा था - जिन राज्यों में एटीएफ पर वैट एक से चार प्रतिशत तक है, वहां से फ्लाइट्स में 15% तक की बढ़ोतरी हुई है। मध्यप्रदेश में एटीएफ पर वैट के अलग-अलग स्लैब हैं, जिसे कम किया जाना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना
विश्वास सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार 50 लाख रुपये तक के लोन पर 3% ब्याज अनुदान देगी। इसका लाभ 12वीं पास युवाओं को होगा। योजना के लिए 18 से 40 वर्ष उम्र के युवा पात्र होंगे। अब तक सरकार ऐसे लोन पर सिर्फ गारंटी देती थी। अब योजना के तहत 3% बैंक ब्याज सरकार चुकाएगी। निर्माण यूनिट के लिए 1 से 50 लाख रुपये और सर्विस से जुड़ी यूनिट शुरू करने के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed