{"_id":"6072cac18ebc3e8d1d4f38c1","slug":"madhya-pradesh-unidentified-vehicle-hit-a-motorcycle-three-people-including-father-and-son-lost-their-lives-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों ने गंवाई जान
Sun, 11 Apr 2021 03:39 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 11 Apr 2021 03:39 PM IST
सार
करेली पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अनिल सिंघई ने रविवार को बताया कि नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर एक होटल के पास शनिवार रात को एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। दरअसल, शनिवार रात को जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पर सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
करेली पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अनिल सिंघई ने रविवार को बताया कि नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर एक होटल के पास शनिवार रात को एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान 55 साल के राकेश पटेल, उनके 18 साल के बेटे रोहित और 18 वर्षीय अन्य युवक आयुष पटेल के रूप में की गई है। सिंघई ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में बढ़ता जा रहा है सड़क हादसों का ग्राफ
यहां ध्यान देने वाली बात है कि इन दिनों मध्यप्रदेश से सड़क हादसे की कई खबरे सामने आई हैं। अभी दो दिन पहले मध्यप्रदेश के मंडला से भी कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर होने की खबर सामने आई थी। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक, मंडला के माधोपुर बाइपास पर एक कार सवार परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। बता दें कि तेज रफ्तार ट्रक की कार से आमने-सामने से टक्कर हो गई थी, जिसके बाद कार रेलिंग से टकरा गई थी। इस हादसे में बेटी, उसकी मां और ड्राइवर ने मौके पर दम तोड़ दिया था।
इसके अलावा बीते दिनों उज्जैन में एक दर्दनाक हादसे में 23 साल के एक युवक की मौत हो गई थी। इस हादसे में उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। घटना नाना खेड़ा क्षेत्र की थी। उस दिन दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक जयंत देसाई का जन्मदिन था।
जयंत देर रात तीन अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने कार से निकला था। रात 12 बजे के आसपास इंदौर रोड पर गिरीश पेट्रोल पंप के पास उसकी कार बिजली के पोल से टकरा गई। इससे ड्रायवर सीट के बगल में बैठा जयंत घायल हो गया। उसके साथ कार में बैठे तीनों दोस्त भी घायल हो गए। इसके बाद सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जयंत को मृत घोषित कर दिया।
