फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh : Two BJP MLA voted in favor of Congress on a bill

मध्यप्रदेश : विधानसभा में दो भाजपा विधायकों ने कांग्रेस को दिया समर्थन, बताया 'घर वापसी'

Thu, 25 Jul 2019 08:15 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 25 Jul 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh : Two BJP MLA voted in favor of Congress on a bill
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को उसी के विधायकों ने बुधवार को झटका दिया है। दोनों भाजपा विधायकों ने विधानसभा में एक विधेयक पर मतदान के दौरान कांग्रेस के समर्थन में वोट दिया। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने कांग्रेस सरकार के पक्ष में वोट दिया। बता दें कि दोनों ही विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


त्रिपाठी और कोल ने कहा कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए वह सात महीने पुरानी कमलनाथ सरकार का समर्थन किया। अपराध कानून (मध्यप्रदेश संशोधन) बिल 2019 पर मतदान के दौरान कुल 122 विधायकों ने कांग्रेस के समर्थन में वोट किया। 
विज्ञापन


230 सदस्यों के सदन में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के स्पीकर एनपी प्रजापति को मिलाकर 121 विधायक हैं। स्पीकर होने के कारण प्रजापति ने वोटिंग में भाग नहीं लिया। ऐसे में 120 कांग्रेस विधायकों के साथ दो भाजपा विधायकों ने भी इस बिल पर कांग्रेस का समर्थन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों ने इस कदम को बताया 'घर वापसी'

मैहर से विधायक त्रिपाठी और ब्योहारी से विधायक कोल ने कहा कि उन्होंने कमलनाथ सरकार को समर्थन इसलिए दिया क्योंकि वह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का विकास करना चाहते हैं। दोनों भाजपा विधायकों ने इसे अपनी 'घर वापसी' बताया।

 

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस पर कहा, 'भाजपा रोज कहती है कि हम अल्पमत की सरकार हैं और यह कभी भी गिर सकती है। फिर भी विधानसभा में अपराध कानून संशोधन विधेयक पर मतदान के दौरान दो भाजपा विधायकों ने हमारी सरकार के पक्ष में वोट डाला।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed