फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Triple talaq given to Hindu girl after 8 years of marriage, now the pressure of Halala; case registered in police station

मध्य प्रदेश: शादी के 8 साल बाद हिंदू युवती को दिया तीन तलाक, अब हलाला का दबाव, करेली थाने में केस दर्ज

Mon, 28 Mar 2022 05:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 28 Mar 2022 05:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में शादी के आठ साल बाद मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती को तीन तलाक देने और हलाला के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Triple talaq given to Hindu girl after 8 years of marriage, now the pressure of Halala; case registered in police station
नरसिंहपुर में मुस्लिम पति के खिलाफ शिकायत करने पहुंची हिंदू युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में चौंकाने वाला केस सामने आया है। एक हिंदू लड़की ने मुस्लिम युवक से 8 साल पहले शादी की थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने शुरुआत में उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया। फिर पति ने तीन तलाक दिया और अब हलाला के लिए परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


नरसिंहपुर के करेली में एक हिंदू लड़की ने फारुख नाम के युवक से आठ साल पहले शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। अब युवती का आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और फिर हलाला के लिए दबाव बनाया। पति फारुख के घर वाले भी लड़की से मारपीट कर दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। युवती ने करेली थाने में ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्ज कराया है। लड़की का आरोप है कि फारुख ने उससे तीन बार तलाक कहा। अब कह रहा है कि पहले हलाला कराओ, उसके बाद वापस रखूंगा। करेली थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने कहा कि 26 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, ट्रिपल तलाक कानून, दहेज उत्पीड़न और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फारुख सहित उसके परिवार वालों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार बताए जा रहे हैं।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है मामला
पीड़िता ने 2014 में फारुख से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाते थे। दहेज को लेकर उसे परेशान किया जाता था। हालांकि, बेटियों की खातिर वह प्रताड़ना झेलती रही। 24 मार्च को पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। अब वापस रखने के लिए हलाला का दबाव बनाव रहा है। 


लड़की ने कहा- हम जिस स्थिति से गुजरे, उससे किसी को न गुजरना पड़े
लड़की ने आरोप लगाया कि फारुख ने मुझे फंसाया है। पहले कहता था कि धर्म परिवर्तन नहीं कराएंगे। शादी के बाद नमाज पढ़ने के लिए जबरदस्ती करने लगे। न करो तो मारपीट करते थे। जबरदस्ती मांस भी खिलाया। पति शराब पीकर मारपीट करता था। पति कहता था कि दोनों बच्चे हमारे नहीं है। पता नहीं, तुम कहां से लाई हो। पूजा-पाठ नहीं करने देते थे। नवरात्रि पर व्रत रखने की कोशिश करते तो उसी दिन घर में मांस-मदिरा लाते। नवरात्रि में भी मांस खाने को कहते थे। हमेशा से तीन तलाक की धमकी देते थे। फारुख की मां तो कहती थी कि हम तो दस से शादी करवा देंगे। हम उसके साथ नहीं रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed