फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Tourism minister's strange statement on not wearing a mask, said my gamchha is 4 times stronger than a mask

मध्य प्रदेश: मास्क न लगाने पर पर्यटन मंत्री ने कहा- मेरी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत, मास्क से 4 गुना ज्यादा मजबूत है गमछा

Tue, 11 Jan 2022 06:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 06:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आईं। खंडवा के दो दिवसीय दौरे में वो बिना मास्क के कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं। वहीं उन्होंने जनता से मास्क लगाकर घरों से निकलने की अपील की।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Tourism minister's strange statement on not wearing a mask, said my gamchha is 4 times stronger than a mask
बिना मास्क के कार्यक्रम में शामिल पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार एक तरफ लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की नसीहत दे रही है, तो वहीं सरकार के मंत्री खुद उसे तोड़ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाती नजर आईं। मंत्री अपने प्रभारी जिले खंडवा के दो दिवसीय दौरे पर थी, जहां वो सोमवार को कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान वो मास्क की जगह एक पीले रंग का गमछा लगाए दिखीं। 
विज्ञापन


मंत्री ऊषा ठाकुर ने बिना मास्क के अस्पताल का निरीक्षण किया। सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनी। पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, कलेक्ट्रेट में वो क्राइसिस कमेटी की बैठक में शामिल हुईं, ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जायजा भी लिया, लेकिन इन सबके दौरान उन्होंने कहीं मास्क नहीं पहना। 
विज्ञापन


बैठक में दिए मास्क लगाने के निर्देश
खुद मास्क न लगाने वाली पर्यटन मंत्री ने बैठक में आम जनता को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर न निकले। मास्क लगाकर निकले, जिससे स्वयं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 


मास्क न लगाने पर दी अजीब दलील
मीडिया ने जब पर्यटन मंत्री से मास्क न लगाने का कारण पूछा तो उन्होंने अजीबोगरीब बयान दिया। मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि मेरा गमछा आपके मास्क से 4 गुना ज्यादा मजबूत हैं और मैं बीते 30 सालों से सुबह और शाम के वक्त अग्निहोम करती हूं, जिससे मेरी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। 

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है। बावजूद उसके सरकार के मंत्री जनता को मास्क लगाने की नसीहत तो दे रहे हैं, लेकिन खुद मास्क न लगाकर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed