{"_id":"61323a008ebc3eb7961178c7","slug":"madhya-pradesh-tigresss-body-found-in-a-well-in-bandhavgarh-tiger-reserve-fear-of-hunting-due-to-being-tied-to-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कुएं में मिला बाघिन का शव, पत्थरों से बंधा होने के कारण शिकार की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कुएं में मिला बाघिन का शव, पत्थरों से बंधा होने के कारण शिकार की आशंका
Fri, 03 Sep 2021 08:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 03 Sep 2021 08:36 PM IST
सार
बाघिन के चेहरे पर कुल्हाड़ी से चोट के निशान भी पाए गए हैं। उसे डुबाने के लिए दो बड़े पत्थरों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : PTI
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) के बफर जोन में स्थित एक कुएं में 14 वर्षीय एक बाघिन का शव मिला है। बाघिन के शव को डुबाने के लिए दो भारी पत्थरों से बांधा गया था। बीटीआर के क्षेत्रीय निदेशक विंसेट रहीम ने शुक्रवार को बताया कि यह अवैध शिकार का संदिग्ध मामला है क्योंकि मृत बाघिन टी-32 के चेहरे पर चोट के दो निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
रहीम ने कहा, बाघिन का शव पिछले हफ्ते ही मिला है। शव को दो बड़े पत्थरों से बांधा गया था। बाघिन के चेहरे पर कुल्हाड़ी की तरह के धारदार हथियार से चोट के दो निशान भी पाए गए हैं। बाघिन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में मौत कोई निश्चित कारण नहीं बताया गया है। हालांकि विसरा को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों नहीं बख्शा जाएगा। इस अभयारण्य के आसपास लोगों के अनुसार बाघिन टी-32 पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र थी। रहीम ने कहा कि मृत बाघिन 14 साल की थी और पांच बार के प्रजनन में उसने कई बाघ शावकों को जन्म दिया था। हालांकि उन्हें इस बात की सटीक जानकारी नहीं है कि इस बाघिन की कितनी संतानें अभी बीटीआर में हैं।
विज्ञापन
बता दें, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व 1,536.93 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला हुआ है और रिजर्व में 104 वयस्क बाघ हैं। उन्होंने कहा कि यह देश में बाघों की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है।
