फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh: Tiger water sports in MP: Tourists crazy about Sherkhan's dip in Mowgli land, amazing sight captured in camera

एमपी में बाघ की जलक्रीड़ा: मोगली लेंड में शेरखान की डुबकी के दीवाने हुए पर्यटक, कैमरे में कैद किया अद्भुत नजारा

Wed, 04 May 2022 10:22 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 04 May 2022 10:22 AM IST
सार

सिवनी जिले के पेंच नेशनल पार्क में पर्यटकों को अद्भुत नजारा देखने को मिला। गर्मी से निजात पाने के लिए बाघ ने पानी में डुबकी लगाई। इस यादगार लम्हे को लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया।

विज्ञापन
madhya pradesh: Tiger water sports in MP: Tourists crazy about Sherkhan's dip in Mowgli land, amazing sight captured in camera
पेंच नेशनल पार्क बाघ की जलक्रीड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाघों का घर कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में अक्सर पर्यटकों को बाघों का मनमोहक अंदाज देखने को मिलता है। गर्मी की छुट्टियां होने के चलते पर्यटक बड़ी संख्या में नेशनल पार्क पहुंच रहे हैं। हाल ही में सिवनी जिले के मोगली लेंड यानि कि पेंच नेशनल पार्क में पर्यटकों को बाघ की जलक्रीड़ा देखने का सुनहरा मौक मिला। बड़ी संख्या मौजूद पर्यटकों ने बाघ को पानी में डुबकी लगाते हुए देखा और इस यादगार लम्हे को अपने कैमरों में कैद किया। बाघ की पानी में मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


गर्मी से जहां आम लोग परेशान हैं तो वहीं, वन्य प्राणी भी इन दिनों गर्मी से निजात पाने के लिए जल स्त्रोतों को आसपास नजर आ रहे हैं। जिसके चलते पर्यटकों को भी आसानी से बाघों का दीदार हो रहा है। बीते दिनों भी टुरिया गेट के पास बाघ का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों को एक रोमांचकारी दृश्य देखने को मिला था। सिवनी में लगभग 42 डिग्री तापमान में बाघ जंगल के अंदर बने तालाब में अपनी प्यास बुझाने के बाद डुबकी लगाते नजर आया, तभी एक और बाघ वहां आया, जिसके बाद दोनों बाघ पानी में डूबकर गर्मी से राहत पाते हुए नजर आए थे। पर्यटक पेंच पार्क में इस अदभुत दृश्य को देखकर रोमांचित हो उठे और उन्होंने इसे मोबाइल फोन में कैद कर लिया। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
पेंच नेशनल पार्क में गर्मी के मौसम में पर्यटक बड़ी संख्या में वन्य जीवों का दीदार करने पहुंच रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक यहां बड़ी संख्या में पर्यटक नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed