{"_id":"5d5253778ebc3e6d07314a71","slug":"madhya-pradesh-tiger-has-fallen-in-a-well-forest-department-team-is-present-at-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कुएं के अंदर गिरा शावक, घंटों की मेहनत के बाद निकाला गया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कुएं के अंदर गिरा शावक, घंटों की मेहनत के बाद निकाला गया बाहर
Tue, 13 Aug 2019 11:36 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
कुएं में गिरा बाघ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के कटनी के बरही के पिपरियाकला गांव में एक शावक कुएं के अंदर गिर गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। बाघ को बचाने का कार्य जारी है। वन विभाग ने घंटों की मेहनत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन
Katni, Madhya Pradesh: A tiger has fallen in a well in Pipariyakala village of Barhi. Forest Department's team present at the spot. Rescue operation underway pic.twitter.com/KqANX8djUV
— ANI (@ANI) August 13, 2019विज्ञापन
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार एक ग्रामीण ने उन्हें सूचना देकर बताया था कि शवक उसके खेत में बने कुएं में गिर गया है। जिसके बाद तुरंत वन विभाग का अमला सक्रिय हुआ और तीन घंटे की मशक्कत के बाद लगभग सुबह 11 बजे उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
वन्य जीवों की इलाज करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक शावक के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह पूरी तरह से सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार कटनी के जंगली इलाके में स्थित झिरिया नर्सरी में विचरण करने वाली बाघिन अपने तीन शावकों के साथ कई दिनों से क्षेत्र में दस्तक दे रही है। इसी दौरान एक शावक कुएं के अंदर गिर गया।
शावक वन परिक्षेत्र में बाघिन के साथ घूम रहे थे। यह शावक पिपरिया स्थित बसंत लाल विश्वकर्मा के खेत मे बने कुएं में गिर गया। कुएं के सूखा होने की वजह से उसकी जान बच गई। जैसे ही ग्रामीणों को शावक के कुएं में गिरने का पता चला उसे देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई।
