फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: three innocent child died during fishing, tragic incident in Raisen

मध्यप्रदेश: मछली पकड़ने गए तीन मासूमों को मौत ने आगोश में ले लिया, रायसेन में हुई मार्मिक घटना

Sun, 11 Apr 2021 05:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 11 Apr 2021 05:29 PM IST
सार

  • मृतकों में एक बच्चा आठ व एक 1 साल का
  • घर नहीं लौटे तो ढूंढ़ने पर शव मिले

विज्ञापन
Madhya Pradesh: three innocent child died during fishing, tragic incident in Raisen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में शनिवार को मार्मिक घटना हुई। जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर उदयपुरा तहसील के ग्राम विजनहाई में मछली पकड़ने के दौरान तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


उदयपुरा के थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा ने रविवार को बताया कि मृतकों की पहचान धर्मेंद्र अहिरवार (14), मनीष अहिरवार (1) एवं ग्यारसी अहिरवार (8) के रूप में की गई है। ये तीनों विजनहाई गांव के रहने वाले थे।ये तीनों बच्चे अपने गांव के बाहर पानी से भरे बड़े गड्ढे में मछली पकड़ने के लिए गए थे। जब ये बच्चे शनिवार शाम 7:30 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इनकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


ग्रामीणों के साथ जब परिवार वाले बच्चों को ढूंढते हुए उक्त स्थान पर पहुंचे तो वहां तीनों बच्चे पानी में डूबे हुए दिखे। परिजनों ने गांव वालों की मदद से तीनों को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed