{"_id":"63024e518a508048bf3af4ac","slug":"madhya-pradesh-the-funeral-of-the-martyr-of-mandla-the-state-government-will-give-one-crore-honor-fund","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: मंडला के शहीद गिरिजेश का हुआ अंतिम संस्कार, प्रदेश सरकार देगी एक करोड़ की सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: मंडला के शहीद गिरिजेश का हुआ अंतिम संस्कार, प्रदेश सरकार देगी एक करोड़ की सम्मान निधि
Sun, 21 Aug 2022 08:55 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 21 Aug 2022 08:55 PM IST
सार
त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश की सीमा पर आतंकवादियों से लड़ते हुए मंडला के गिरिजेश उद्दे ने अपनी जान गंवा दी थी। रविवार को पार्थिव शव गृहग्राम चारगांव माल पहुंचा। घर के पीछे ही अंतिम संस्कार किया गया। सीएम शिवराज ने एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि देने की बात कही है।
विज्ञापन
शहीद गिरिजेश का अंतिम संस्कार किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के मंडला जिले के चारगांव माल निवासी बीएसएफ के शहीद जवान गिरिजेश उद्दे का मंडला में अंतिम संस्कार किया गया। भारी बारिश के बीच हुए अंतिम संस्कार में शामिल लोगों के आंसू भी नहीं थम रहे थे।
बता दें कि शुक्रवार को त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश की सीमा पर आतंकवादियों से लड़ते हुए मंडला के गिरिजेश उद्दे ने अपनी जान गंवा दी थी। रविवार को पार्थिव शव गृहग्राम चारगांव माल पहुंचा। आसमान से भी मानो आंसू बह रहे हों। तेज बारिश में भी उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बड़े बेटे ने शव को मुखाग्नि दी। बेटी चंद्रिका बार-बार वह पिता को 'आई लव यू- आई लव यू' कह कर पुकार रही थी। शहीद की बेटी ने मांग की है कि जिन उग्रवादियों ने पिता को गोली मारी है, उनका सिर भी काटकर लाया जाए।
मंडला कलेक्टर हर्षिता सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, विधायक अशोक मसकोले, ओम प्रकाश धुर्वे, नारायण पट्टा ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर शोक संवेदना जाहिर की। शवयात्रा में पूरा गांव उमड़ पड़ा था। शहीद का अंतिम संस्कार उनके घर के ही पीछे किया गया।

परिवार वालों के आंसू नहीं थम रहे थे। बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मां भारती की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए मंडला जिले के चारगांव माल निवासी बीएसएफ जवान श्री गिरिजेश कुमार उद्दे ने त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश की सीमा पर सीमा पार कर आए हुए आतंकवादियों से लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया और शहीद हो गए। मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं। शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी।
सीएम ने कहा कि स्व. गिरिजेश जी की प्रतिमा परिजन से विचार कर उचित स्थान पर स्थापित की जाएगी। एक सरकारी संस्थान का नाम भी शहीद स्व. गिरिजेश कुमार उद्दे के नाम पर रखा जाएगा। हमें गर्व है कि मध्यप्रदेश के मंडला जिले में ऐसे वीर सपूत ने जन्म लिया जिसने मध्यप्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। ऐसे शहीद के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित हैं।
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से शहीद के परिवार वालों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, इतनी ही राशि BSF की तरफ से भी मिलेगी। गिरजेश के पैतृक गांव चारगांव माल में उनके नाम का स्कूल बनवाया जाएगा।