फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Six Congress Ministers Resignation Accepted, Know all seat formation for majority

छह विधायकों का इस्तीफा स्वीकार, कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, समझें गणित

Sat, 14 Mar 2020 08:58 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 14 Mar 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Six Congress Ministers Resignation Accepted, Know all seat formation for majority
मध्यप्रदेश विधानसभा की स्थिति - फोटो : Amar Ujala

मध्यप्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापटक रंगपंचमी के दिन और तीखे मोड़ पर पहुंच गई। पंचमी से एक दिन पहले 13 मार्च को ज्योतिरादित्य के काफिले पर पथराव हुआ जिससे कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया। रंगपंचमी के दिन विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कांग्रेस के छह विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। यह सभी कमलनाथ मंत्रिमंडल में शामिल थे। लेकिन छह इस्तीफे स्वीकार होने के बाद सदन में कांग्रेस की सदस्य संख्या 114 से घटकर 108 रह गई है।

विज्ञापन


अब यदि विधानसभा अध्यक्ष सिंधिया गुट के बाकी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार नहीं करते हैं तब भी बहुमत के लिए कांग्रेस को काफी जोर लगाना होगा। एक बार राज्य विधानसभा की दलीय स्थिति पर नजर डालिए।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश विधानसभा की दलीय स्थिति और बहुमत के लिए आवश्यक सदस्य संख्या

कुल सीटें: 230
खाली सीटें: 2

13 मार्च तक संख्या बल
कांग्रेस: 114
भाजपा: 107
बसपा: 2
सपा: 1
निर्दलीय: 4

14 मार्च के बाद संख्या बल
कांग्रेस: 108
भाजपा: 107
बसपा: 2
सपा: 1
निर्दलीय: 4
(अब बहुमत के लिए 112 संख्या बल चाहिए)

यदि कांग्रेस को बसपा और सपा का समर्थन हासिल रहता है तो भी उसके पास बहुमत के लिए जरूरी 112 की संख्या नहीं है। वहीं भाजपा अपने बूत सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में उसे निर्दलीय विधायकों के साथ ही साथ सपा या बसपा में भी सेंध लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली और रंगपंचमी के बाद 16 मार्च से शुरू हो रहा मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। सोमवार को ही पता चलेगा कि सिंधिया गुट के बाकी विधायकों का भविष्य क्या होगा और इसी से तय होगा कि मध्यप्रदेश की सत्ता किसके पास होगी। श्यामला हिल्स स्थिति मुख्यमंत्री निवास में कमलनाथ अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे या वहां किसी और के नाम की नामपट्टिका लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed