फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Six fled from Ujjain's child observation home, escaped by throwing chilli in the eyes of the guard

उज्जैन: बाल संप्रेक्षण गृह से भागे छह बाल अपचारी, चौकीदार की आंखों में मिर्च झोंककर हुए फरार

Sat, 19 Feb 2022 05:14 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 05:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से छह बाल अपचारी भाग गए। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन की तलाश की जा रही है। गार्ड की आंखों में मिर्च झोंककर सभी भागे थे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Six fled from Ujjain's child observation home, escaped by throwing chilli in the eyes of the guard
घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में छह बाल अपराधी बाल संप्रेक्षण गृह से भाग गए हैं। उन्होंने चौकीदारों से हाथापाई की। उनकी आंखों में मिर्च झोंकी और भाग निकले। इनमें से तीन को पुलिस ने पकड़ लिया है। बाकी तीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर रात की है। उज्जैन के मालनवासा में बाल संप्रेक्षण गृह है, जहां नाबालिग अपराधियों को रखा जाता है। बीती रात छह नाबालिग अपचारी यहां से भाग गए। भागने से पहले उन्होंने गार्ड की आंखों में मिर्च झोंकी। हाथापाई भी की। उन्हें अधीक्षक के कमरे में बंद कर दिया। भागे हुए बाल अपराधी देवास निवासी बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ हत्या, बलात्कार जैसे संगीन अपराध दर्च है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया पुलिस ने शहर में घेराबंदी की थी। दो बाल अपराधियों को देर रात हिरासत में लिया गया। एक को शनिवार सुबह पकड़ा गया। तीन फरार बाल अपराधियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नागझिरी पुलिस ने इनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस की टीम देवास सहित अन्य जगहों पर इनकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि अप्रैल 2021 में भी दो बाल अपराधी बाल संप्रेक्षण गृह की दीवार कूदकर भाग गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed