{"_id":"59e189e74f1c1b0d698b59ed","slug":"madhya-pradesh-sho-transfers-3-sends-to-police-line-in-tikamgarh-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: किसानों को निर्वस्त्र करने के आरोप में SHO का ट्रांसफर, 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: किसानों को निर्वस्त्र करने के आरोप में SHO का ट्रांसफर, 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 14 Oct 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में किसानों को निर्वस्त्र करके कथित रूप से पिटाई करने के आरोप में प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी का ट्रांसफर कर दिया है। इसके साथ ही तीन अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस स्टेशन के इंचार्ज रामप्रसाद चौधरी का तबादला कर दिया गया है जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
हालांकि, राज्य सरकार के इस कदम से विपक्ष संतुष्ट नहीं है। विपक्ष जिला कलेक्टर और एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। बता दें कि मामला सामने आने के बाद राज्य गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा था कि इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पढ़ें: मध्यप्रदेशः महिलाओं की पुलिस भर्ती के लिए सरकार ने 'घटाई' लंबाई
विज्ञापन
गौरतलब है कि 6 अक्तूबर को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से यह मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस पर किसानों की पिटाई करने और फिर उन्हें निर्वस्त्र करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद एनएचआरसी ने मध्यप्रदेश सरकार को इस मामले में नोटिस जारी किया था।
नोटिस में चीफ सेक्ट्रेटरी और पुलिस डीजी दोनों से अगले चार हफ्तों में जवाब मांगा गया है। मामला मीडिया में आने के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने जांच के आदेश दिए थे। छत्तरपुर रेंज के डीआईजी, केसी जैन ने बताया कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, लेकिन उन्होंने इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया।
