फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh: Shivraj said on the insult of the President, the country will never forgive the Congress

Madhya Pradesh News: राष्ट्रपति के अपमान पर शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश माफ नहीं करेगा

Thu, 28 Jul 2022 03:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 28 Jul 2022 03:32 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और सांसद अधीर रंजन चौधरी की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश कांग्रेस और अधीर रंजन चौधरी को कभी माफ नहीं करेगा।

विज्ञापन
Madhya pradesh: Shivraj said on the insult of the President, the country will never forgive the Congress
सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मुद्दे पर कांग्रेस घिरती नजर आ रही है। भले ही कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांग ली हो, भाजपा हमलावर हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को इस मसले पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस और अधीर रंजन चौधरी को कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
दरअसल, कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति के लिए आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसे लेकर भाजपा ने गुरुवार को पूरे देश में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति का पद देश का सर्वोच्च पद है। राष्ट्रपति किसी दल का नहीं होता, राष्ट्रपति पूरे देश का होता है। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जिस निकृष्ट मानसिकता व घटियापन का परिचय दिया है, वह अक्षम्य है। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति का अपमान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनजातीय बहनों का अपमान है
शिवराज ने कहा कि एक महिला जो आदिवासी समाज से आती है। वह देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर बैठी हैं। यह सर्वोच्च पद पर बैठी हुई एक बहन का अपमान है। यह नारी शक्ति का अपमान है। यह हमारे जनजातीय आदिवासी बहनों का अपमान है। देश कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस की मानसिकता ही आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी है। मैं सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे अधीर रंजन चौधरी के बयान से सहमत हैं? सोनिया गांधी जवाब दें कि क्या राष्ट्रपति पद पर बैठी हुई एक ऐसी हस्ती जिनका सारा देश सम्मान करता है, उन्हें ऐसे शब्दों से संबोधित किया जाना चाहिए? देश, इस कृत्य के लिए अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed