फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Shivraj said – no one gets anything more than destiny; also indicated that the chair is not in danger

मध्य प्रदेश: शिवराज बोले- भाग्य से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता; संकेत भी दिया कि कुर्सी खतरे में नहीं है

Sat, 27 Nov 2021 11:10 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 27 Nov 2021 11:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए कि उनकी कुर्सी सुरक्षित है। साथ ही यह भी कहा कि भाग्य से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivraj said – no one gets anything more than destiny; also indicated that the chair is not in danger
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इशारों-इशारों में बहुत कुछ बोल दिया। उन्होंने कहा कि भाग्य से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता। उन्हें हटाए जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया में चलता रहता है कि यह हो रहा है। वह हो रहा है। लेकिन, कोई गलतफहमी में ना रहें। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में लंबे अरसे से अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री को बदला जा सकता है। खासकर, जब गुजरात, उत्तराखंड और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों को भाजपा ने बदला तो इन अटकलों को और ताकत मिल गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन्हीं अटकलों का जवाब दे गए। वह भी इशारों-इशारों में। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया मीडिया महत्वपूर्ण है, लेकिन बात सावधानी से करें। जरा, इधर का उधर निकला.. निकला भी या नहीं निकला.. पता चला कि अपने आप निकल गया। साथ ही भाजपा नेताओं को भी सलाह दे दी कि एक बार टिकट नहीं मिला, तो 5 साल जाते देर नहीं लगती। धैर्य रखो। राजनीति में सकारात्मकता बनाए रखें, क्योंकि भाग्य से ज्यादा कभी कुछ नहीं मिलता। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के संबोधन से हुआ। इसके बाद प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,  भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी पंकजा मुंडे ने भी संबोधित किया।   
विज्ञापन


विधायकों से शिकायत भी सामने आई
शिवराज ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन करते हुए कहा कि विधायकों से एक शिकायत है। अधिकतर विधायक ट्रांसफर की सिफारिश लेकर आते हैं। उनकी अपनी शिकायतें भी इससे ही जुड़ी होती हैं। यदि सबकी बात मान लेंगे तो न तो स्कूलों में मास्टर बचेंगे और न ही अस्पतालों में डॉक्टर। भाजपा के साथ कांग्रेस वाले भी ट्रांसफर करा लेते हैं। कई विधायक तो इतने तेज हैं, वे कांग्रेस की सरकार में भी ट्रांसफर करा लेते थे। अब प्रदेश की सरकार पारदर्शी ट्रांसफर पॉलिसी बनाने जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें कोसने वाले सड़कों पर रामधुन गा रहे हैं 
शिवराज ने दिग्विजय सिंह बनाम रामेश्वर शर्मा मसले को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जो हमें पानी पी-पीकर कोसते थे, आज सड़कों पर रामधुन गा रहे हैं। कमलनाथ हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। राहुल गांधी त्रिपुंड लगा रहे हैं। अखिलेश यादव राम राम कर रहे हैं। ये एजेंडा बदलकर रख दिया है भाजपा ने हिंदुस्तान की राजनीति का। राम के बिना पार नहीं। कांग्रेस में झूठ बोलने की स्पर्धा है। एक-दूसरे से आगे बढ़कर झूठ बोलते हैं।  

मोदी जी साधारण मनुष्य नहीं, बल्कि सुपर ह्यूमन हैं 
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के रूप में हमें अद्भुत नेतृत्व मिला है। कोरोना संकट के दौरान उन्होंने ताली-थाली और दीपक जलाने के माध्यम से देश को संकट से मुकाबले के लिए तैयार किया, देश को एक सूत्र में बांधा। मोदी जी साधारण मनुष्य नहीं, बल्कि सुपर ह्यूमन हैं।


अब हर बूथ पर 51% वोट का टारगेट
इससे पहले भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए विचारधारा ही प्राण है। यदि विचारधारा नहीं है तो हम भी नहीं हैं। हमारी विचारधारा को बदनाम करने के लिए कांग्रेस के लोग कई तरह के षड्यंत्र करते हैं और हमारी लड़ाई हमारी विचारधारा को बचाने की है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को यह लक्ष्य बनाना है कि अगले 50 सालों तक भाजपा की पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जीत हो। हमें प्रत्येक बूथ पर, प्रत्येक मंडल पर, प्रत्येक विधानसभा में 51 प्रतिशत वोट चाहिए और इसके लिए अभी से जुटना है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed