फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh Shivpuri Villagers became uncontrollable when did not get ration they looted 150 quintal wheat in front of food inspector

शिवपुरी: राशन नहीं मिला तो बेकाबू हुए ग्रामीण, फूड इंस्पेक्टर के सामने लूट लिया 150 क्विंटल गेहूं

Thu, 01 Jul 2021 05:08 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: कुमार संभव Updated Thu, 01 Jul 2021 05:08 PM IST
सार

जब करीब 10 लोगों को गेहूं बांटा जा चुका था, तब भीड़ बेकाबू होने लगी। इसके बाद कुछ लोग गेहूं की बोरी उठाकर भाग गए।

विज्ञापन
Madhya pradesh Shivpuri Villagers became uncontrollable when did not get ration they looted 150 quintal wheat in front of food inspector
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में लूटा गया गेहूं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बदरवास क्षेत्र के ग्राम बारई में राशन की दुकान पर ग्रामीणों ने धावा बोल दिया और 150 क्विंटल सरकारी गेहूं लूट लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना को फूड इंस्पेक्टर के सामने अंजाम दिया गया। हालांकि, फूड इंस्पेक्टर का दावा है कि दुकान में सिर्फ 70 क्विंटल गेहूं था। जांच में सामने आया है कि राशन न मिलने से ग्रामीण परेशान थे। घटना से एक दिन पहले उन्होंने राशन की दुकान के सेल्समैन राहुल गोस्वामी से गेहूं नहीं बांटने की शिकायत की थी। सेल्समैन ने गांव के धर्मेंद्र यादव और शंभू यादव पर गाली-गलौज करने व पीओएस मशीन फेंकने का आरोप भी लगाया। इस मामले में जिला फूड ऑफिसर विपिन पटेल ने जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बारई में मौजूद राशन की दुकान का सेल्समैन राहुल गेहूं का वितरण नहीं कर रहा था। ग्रामीणों ने 29 जून को इसकी जानकारी जिला फूड अफसर विपिन पटेल को दी थी। उन्होंने 30 जून को फूड इंस्पेक्टर द्वारा अनाज बंटवाने का आश्वासन दिया था। ऐसे में बुधवार दोपहर पटवारी नीरज दांगी और फूड इंस्पेक्टर नरेश मांझी गांव पहुंचे। उन्होंने दुकान खुलवाकर ग्रामीणों को गेहूं बांटना शुरू करवाया। जब करीब 10 लोगों को गेहूं बांटा जा चुका था, तब भीड़ बेकाबू होने लगी। इसके बाद कुछ लोग गेहूं की बोरी उठाकर भाग गए। 
विज्ञापन


सेल्समैन पर गेहूं लुटवाने का आरोप
जांच के दौरान गांव के कुछ लोगों ने बताया कि सेल्समैन ने गेहूं वितरण में गड़बड़ी कर रखी थी। अगर अधिकारियों के सामने शांति से गेहूं वितरण होता तो गड़बड़ी सामने आ जाती और वह हिसाब नहीं दे पाता। ऐसे में जानबूझकर गेहूं लुटवाया गया। इस मामले में जिला फूड ऑफिसर विपिन पटेल का कहना है कि गेहूं लूटा गया या कुछ और बात है, यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। फूड इंस्पेक्टर नरेश मांझी का दावा है कि दुकान में 150 नहीं, सिर्फ 70 क्विंटल गेहूं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed