फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Shivpuri's high-tech post office becomes a national model news in hindi

मध्य प्रदेश: शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल, अब 40 शहरों में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Sat, 05 Sep 2026 08:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Shivpuri
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Shivpuri Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 05 Sep 2026 08:37 PM IST
सार

शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण किया। स्मार्ट टोकन, डिजिटल सुविधा और दोगुने काउंटरों से सेवाएं तेज होंगी। 30 लाख की लागत से बने इस मॉडल पर देश के 40 शहरों में आधुनिक डाकघर विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivpuri's high-tech post office becomes a national model news in hindi
जन सेवा कनेक्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश का शिवपुरी अब देश में डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण का नया मॉडल बन गया है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया।  इस अवसर पर गुना और ग्वालियर के आधुनिक डाकघरों का भी उद्घाटन किया गया। यह परियोजना 'जनसेवा कनेक्ट डाकघर' पहल के तहत विकसित की गई है।

विज्ञापन


नए हाईटेक पोस्ट ऑफिस की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्मार्ट ग्राहक सेवा व्यवस्था है। डाकघर में प्रवेश करते ही उपभोक्ता को टोकन मिलेगा, जिसके बाद वह आरामदायक प्रतीक्षालय में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करेगा। जैसे ही स्क्रीन पर टोकन नंबर प्रदर्शित होगा, संबंधित काउंटर पर तुरंत सेवा मिल जाएगी। इससे लंबी कतारों और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


डाकघर अधीक्षक विष्णुपाल सिंह यादव ने बताया कि भवन का पूरी तरह कायाकल्प किया गया है। पहले की तुलना में दोगुने सेवा काउंटर बनाए गए हैं, जिससे स्पीड पोस्ट, बचत बैंक, पार्सल, बीमा और अन्य डाक सेवाओं का काम पहले से अधिक तेजी और सुविधा के साथ होगा। आधुनिक फर्नीचर, डिजिटल डिस्प्ले और बेहतर बैठने की व्यवस्था भी जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर बोले राहुल गांधी, कड़ी कार्रवाई की मांग की


करीब 30 लाख रुपए की लागत से तैयार शिवपुरी का यह डाकघर केवल एक भवन नहीं, बल्कि भविष्य के पोस्ट ऑफिस की झलक माना जा रहा है। डाक विभाग के अनुसार, शिवपुरी मॉडल की तर्ज पर देश के 40 शहरों में इसी तरह के अत्याधुनिक पोस्ट ऑफिस विकसित किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को हर जगह समान गुणवत्ता की सेवाएं मिल सकें।

डाकघर अब केवल चिट्ठियां भेजने का स्थान नहीं, बल्कि आम नागरिकों के लिए बहु-सेवा केंद्र बन रहे हैं। आधुनिक तकनीक, तेज सेवा और बेहतर ग्राहक अनुभव के जरिए भारतीय डाक को नए दौर की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। शिवपुरी की यह पहल देशभर में डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed