{"_id":"6296599d986cbe032938639e","slug":"madhya-pradesh-senior-ips-officer-kailash-makwana-appointed-as-director-general-of-lokayukta","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh:वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना को लोकायुक्त का महानिदेशक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh:वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना को लोकायुक्त का महानिदेशक बनाया
Tue, 31 May 2022 11:38 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 31 May 2022 11:38 PM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार ने 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी कैलाश मकवाना को मध्य प्रदेश लोकायुक्त संगठन का महानिदेशक बनाया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी कैलाश मकवाना को मध्य प्रदेश लोकायुक्त संगठन का महानिदेशक बनाया है।
गृह विभाग के अपर सचिव अजय गुप्ता के हस्ताक्षर से कैलाश मकवाना की नवीन पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए गए। कैलाश मकवाना वर्तमान में मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन भोपाल के अध्यक्ष पद पर पदस्थ थे। नए आदेश के तहत उनको महानिदेशक विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन मध्य प्रदेश भोपाल पदस्थ किया गया है। इससे एक दिन पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ अजय कुमार शर्मा को पदोन्नति देकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ का महानिदेशक बनाया गया था।