फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh's infamous prize crook killed in encounter in UP, accused of murder and robbery

MP News: मध्यप्रदेश का कुख्यात इनामी बदमाश यूपी में एनकाउंटर में ढेर, हत्या और लूट की वारदात का था आरोपी

Thu, 16 Mar 2023 01:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 01:24 PM IST
सार

एमपी के सतना में 10 दिन पहले आनंद सागर की गैंग ने हत्या कर 15 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें एमपी पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया गया था। इस मुठभेड़ में एमपी पुलिस भी शामिल थी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh's infamous prize crook killed in encounter in UP, accused of murder and robbery
एनकाउंटर में मारा गया आनंद सागर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश का कुख्यात इनामी बदमाश आनंद सागर यादव जौनपुर पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया। आनंद यादव एमपी के सतना का इनामी बदमाश था। वह जिलेदार गिरोह से जुड़ा था और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी सक्रिय था। हाल ही में इस गिरोह ने सतना शहर में शराब कारोबारी के मुनीम की हत्या कर 22 लाख की लूट की थी। इस लूट में सतना के अलावा यूपी के शूटर भी शामिल थे। एनकाउंटर के दौरान यूपी पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन


जौनपुर पुलिस ने जानकारी दी कि आतंक का पर्याय बन चुके सुभाष यादव गिरोह का अपराधी आनंद यादव गुरुवार सुबह पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया। एमपी के सतना में 6 मार्च को इसी गैंग ने मुनीम की हत्या कर 22 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें एमपी पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया गया था। बक्सा थाना एरिया के हाईवे रोड के पास अलीगंज क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एमपी पुलिस भी शामिल थी।  
विज्ञापन


दो पिस्टल व स्विफ्ट डिजायर कार बरामद
मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ विशेषज्ञ पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में आनंद सागर यादव का एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने बदमाश के पास से दो पिस्टल और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। जानकारी के मुताबिक मृतक बदमाश आनंद ने वाराणसी, आजमगढ़ जौनपुर, में कई घटनाओं को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ रंगदारी, डकैती और हत्या, के कई मामले दर्ज हैं। सतना पुलिस ने आनंद सागर पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलेदार गैंग ने कराई थी 22 लाख की लूट
सतना के एसपी आशुतोष गुप्ता ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि शहर के सर्किट हाउस चौराहे के समीप सेंट्रल बैंक के सामने 6 मार्च को दिनदहाड़े गोली मारकर शराब कंपनी के मुनीम की हत्या और 22 लाख रुपये की लूट मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में मनीष सिंह पिता अमरजीत उर्फ उमेश बरगाही (24) निवासी सोनवर्षा कोटर हाल निवासी दुर्गा नगर नई बस्ती, गौरव सिंह बरगाही पिता सतीश सिंह बरगाही (28) निवासी रैगांव सिंहपुर और दीपनारायण उर्फ दीपक पिता आदित्य पांडेय (32) निवासी सोहास कोटर सतना शामिल हैं। ये तीनों सहयोगी की भूमिका में थे। यूपी के शातिर अपराधी जिलेदार सिंह उर्फ जेडी और रामपुर के अपराधी दीपक सिंह पटेल उर्फ दीपू के साथ मिलकर वारदात की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि मनीष सिंह ने जेडी और यूपी से आए उसके शूटर साथियों को रैगांव स्थित अपने घर में ठहराया था। उनके खाने-पीने का बंदोबस्त गौरव बरगाही ने किया था जबकि दीपनारायण ने रेकी में मदद की थी और घटनास्थल पर बैकअप सपोर्ट के लिए मौजूद रहा था। वारदात में 11 आरोपी शामिल थे। 


जौनपुर से सतना आए थे लुटेरे
पुलिस ने बताया कि हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने छह आरोपी यूपी के केराकत जौनपुर से आए थे। इन सबका सरगना जिलेदार उर्फ जेडी उर्फ छोटू यादव पिता मुरली यादव (35) निवासी जेंडलपुर थाना महाराजा गंज जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश था। उसने अपने साथी सुभाष यादव पिता घुरहू यादव (35 वर्ष) निवासी बंबावन देवरिया थाना गड्डी केराकत जौनपुर, शिवम उर्फ पोनू सरोज पिता सत्यदेव सरोज (23 वर्ष) निवासी पचवार जौनपुर, आनंद सागर यादव पिता सूबेदार यादव निवासी उसरापुर पुचवार जौनपुर, नीलेश उर्फ नीलू यादव पिता जनार्दन यादव (22 वर्ष) निवासी शबुद्दीनपुर केराकत जौनपुर और अभिषेक निषाद पिता विनोद निषाद (23 वर्ष) निवासी बंबावन देवरिया थाना गड्डी केराकत जौनपुर को सतना बुलाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed