फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh : Resignation copy of Congress MLA Hardeep Singh Dang went viral on Social Media

मध्यप्रदेश : सोशल मीडिया पर वायरल हुई लापता कांग्रेस विधायक डंग के इस्तीफे की कॉपी

Fri, 06 Mar 2020 05:10 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 06 Mar 2020 05:10 AM IST
सार

सोशल मीडिया में वायरल डंग के इस्तीफे की प्रति में उन्होंने लिखा है, ‘सुवासरा के लोगों ने बड़ी उम्मीदों और आशाओं के साथ लगातार दूसरी बार विधायक बनाकर मुझे विधानसभा में भेजा था। लेकिन 14 माह बीत चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र और संसदीय क्षेत्र में लगातार मेरी उपेक्षा की जा रही है।’
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh : Resignation copy of Congress MLA Hardeep Singh Dang went viral on Social Media
कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डांग (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मध्यप्रदेश में चल रहे राजनीतिक ड्रामे के बीच मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हरदीप सिंह डंग ने विधानसभा सदस्यता से कथित तौर पर इस्तीफा दे दिया है जिसकी प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

विज्ञापन


हालांकि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि उन्हें डंग के इस्तीफे की खबर पता चली है लेकिन इस संबंध में उन्हें कोई औपचारिक संदेश नहीं मिला है। डंग ने इस्तीफे में आरोप लगाया है कि पिछले 14 माह से वह उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और प्रदेश सरकार का कोई मंत्री उनके काम करने के लिए तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


डंग से संपर्क करने के प्रयास असफल रहे हैं। भाजपा द्वारा कथित तौर पर प्रदेश के चार विधायकों को बैंगलुरु ले जाया गया है। खबरों के अनुसार इसमें डंग भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल डंग के इस्तीफे की प्रति पांच मार्च की है और यह विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने इस मामले में कहा, ‘मुझे सुवासरा से विधायक हरदीप सिंह डंग की इस्तीफे की खबर मिली है। उन्होंने मुझे व्यक्तिगत रुप से त्यागपत्र नहीं दिया है। जब भी वह मुझसे व्यक्तिगत तौर पर मिलकर ऐसा करेंगे, मैं नियमानुसार इस पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई करूंगा।’

सोशल मीडिया में वायरल डंग के इस्तीफे की प्रति में उन्होंने लिखा है, ‘सुवासरा के लोगों ने बड़ी उम्मीदों और आशाओं के साथ लगातार दूसरी बार विधायक बनाकर मुझे विधानसभा में भेजा था। लेकिन 14 माह बीत चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र और संसदीय क्षेत्र में लगातार मेरी उपेक्षा की जा रही है।’

उन्होंने लिखा, ‘कोई भी मंत्री कार्य करने को तैयार नहीं है। दलाल और भ्रष्टाचारी सरकार में बैठे हैं। लोगों के छोटे-छोटे कामों के लिए मुझे भोपाल के अनेकों चक्कर लगाने पड़ते हैं और कार्य नहीं होते हैं। मंदसौर संसदीय क्षेत्र से मैं कांग्रेस का एकमात्र विधायक हूं, लेकिन न मुझे मंत्री पद दिया गया न ही मेरे क्षेत्र में कोई विकास कार्य हुआ।’

एक पेज के पत्र में अंत में डंग ने लिखा, ‘मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें, किसानों एवं क्षेत्र के विकास हेतु मेरा संघर्ष सदैव जारी रहेगा।’ इधर, कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगा रही है कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिराने के लिए भाजपा ने कांग्रेस और उसके समर्थक दलों के विधायकों का अपहरण कर लिया है।


हालांकि भाजपा ने कांग्रेस के आरोप से इंकार किया और मौजूदा संकट को कांग्रेस विधायकों के बीच असंतोष का नतीजा करार दिया और कहा कि कांग्रेस विधायक ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनके काम उनकी ही सरकार द्वारा नहीं किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed