फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh rera real estate builder get money according construction good news for home buyers

नया नियम: ग्राहक को परेशान नहीं कर पाएगा बिल्डर, जितना करेगा काम, मिलेगा उतना ही पैसा

Sat, 19 Jun 2021 08:15 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 19 Jun 2021 08:15 AM IST
सार

महाराष्ट्र और गुजरात की तर्ज पर रियल एस्टेट नियामक (रेरा) मध्यप्रदेश भी कड़े नियम बनाने की तैयारी कर रहा है। इसमें बुकिंग राशि से लेकर हर चरण के हिसाब से पैसे देने का जिक्र भी किया जाएगा।

विज्ञापन
madhya pradesh rera real estate builder get money according construction good news for home buyers
RERA ACT

विस्तार

मध्यप्रदेश में अब ग्राहकों को बिल्डर के पास बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब बिल्डर जितना काम करेगा, उसे ग्राहक उतना ही पैसा देगा। दरअसल, महाराष्ट्र और गुजरात की तर्ज पर रियल एस्टेट नियामक (रेरा) मध्यप्रदेश भी कड़े नियम बनाने की तैयारी कर रहा है। इसमें बुकिंग राशि से लेकर हर चरण के हिसाब से पैसे देने का जिक्र भी किया जाएगा। बता दें कि स्पष्ट नियम नहीं होने से कई बार ग्राहक बुकिंग के वक्त ही बड़ी रकम दे देते हैं। ऐसे में जब बिल्डर काम शुरू नहीं करता तो ग्राहकों को परेशान होना पड़ता है। 

विज्ञापन


रेरा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, नए नियमों में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिल्डर जो प्रोजेक्ट बना रहा है, उसे पूरा करने के लिए उसके पास कैश फ्लो बना रहे। दरअसल, प्रोजेक्ट को अनुमति देने से पहले बिल्डर के आर्थिक सामर्थ्य का आकलन भी किया जाएगा। यह रिपोर्ट ही नए प्रोजेक्ट के पंजीयन का आधार बनेगी। रेरा के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने पर आर्थिक सामर्थ्य की रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अब बिल्डर के नाम पर ही जमीन का टाइटल होगा। दरअसल, अब तक बिल्डर ज्वाइंट वेंचर में प्रोजेक्ट लाते थे, जिसमें जमीन किसी और की होती थी और उसे बनाता कोई और था। महज एग्रीमेंट के आधार पर बिल्डर बुकिंग लेने लगता था। बहुचर्चित आम्रपाली बिल्डर के मामले में यही देखने को मिला, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी आपत्ति जताई थी। ऐसे में रेरा नए नियमों में यह भी सुनिश्चित करेगा कि जो बिल्डर प्रोजेक्ट ला रहा है, जमीन का टाइटल उसके नाम पर ही होना चाहिए। टाइटल की जांच के लिए भी एक जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई से आ सकती है नई गाइडलाइन

बता दें कि प्रॉपर्टी के सौदों को लेकर पुरानी कलेक्टर गाइडलाइन 30 जून तक लागू है। एक जुलाई से नई गाइडलाइन आ सकती है, जिसमें 20 फीसदी तक दाम बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। हालांकि, रियल स्टेट से जुड़े लोगों ने सरकार से मांग की है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर पुरानी गाइडलाइन को ही लागू रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed