फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Priyanka gandhi will rally in jyotiraditya Scindia and narendra singh Tomar region

Madhya Pradesh: महाकौशल के बाद अब सिंधिया-तोमर के गढ़ में हुंकार भरेंगी प्रियंका, कांग्रेस ने बनाई नई रणनीति

Tue, 04 Jul 2023 06:10 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 04 Jul 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Madhya Pradesh: 2018 के विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान बनाम ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला था। लेकिन बाद में सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। अब कांग्रेस अपने पुराने जनाधार को बनाए रखने के लिए फिर से इस क्षेत्र में प्रियंका गांधी की सभा करने जा रही है...
loader
Madhya Pradesh: Priyanka gandhi will rally in jyotiraditya Scindia and narendra singh Tomar region
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के आला नेताओं ने प्रदेश में दौरे और सभाओं की रफ्तार बढ़ाने का फैसला लिया है। ऐसे में अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर मध्यप्रदेश में हुंकार भरती हुई नजर आएंगी। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई को प्रियंका गांधी का ग्वालियर दौरा प्रस्तावित है, जिसके लिए पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने अमर उजाला को बताया कि प्रियंका गांधी का ग्वालियर आना तय हो गया है लेकिन उनके आगमन की तारीख पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। सब कुछ ठीक रहेगा तो 22 जुलाई को ही प्रियंका गांधी ग्वालियर में सभा को संबोधित करेंगी।

तोमर-सिंधिया के गढ़ में गरजेंगी प्रियंका

2018 के विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान बनाम ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला था। लेकिन बाद में सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। अब कांग्रेस अपने पुराने जनाधार को बनाए रखने के लिए फिर से इस क्षेत्र में प्रियंका गांधी की सभा करने जा रही है। पार्टी को उम्मीद है कि ग्वालियर-चंबल अंचल में प्रियंका गांधी की सभा का सियासी फायदा आने वाले विधानसभा चुनाव में होना तय है। क्योंकि इस क्षेत्र के लोग सिंधिया के पार्टी बदलने के फैसले से नाखुश हैं। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भी ग्वालियर से गहरा नाता है। लिहाजा कांग्रेस सोची समझी रणनीति के तहत तोमर-सिंधिया के किले में सेंध लगाने के लिए प्रियंका की रैली करने जा रही है।

महाकौशल से चुनावी अभियान की प्रियंका ने की शुरुआत

कांग्रेस पार्टी महाकौशल की 38 सीटों पर फोकस करने के बाद अब ग्वालियर-चंबल की 34 सीटों को निशाना बनाया है। इसके बाद प्रियंका विंध्य में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इस क्षेत्र में करीब 30 विधानसभा सीटें आती हैं। प्रियंका गांधी ने प्रदेश के महाकौशल अंचल से चुनावी शंखनाद किया था। 12 जून को उन्होंने संस्कारधानी जबलपुर से कांग्रेस के चुनाव अभियान की विधिवत शुरुआत करते हुए प्रदेश की जनता को कांग्रेस सरकार बनने पर पांच कामों की गारंटी दी थी। इनमें बिजली बिल, किसान कर्जमाफी, एलपीजी सिलेंडर 500 रूपये में देने और हर महिला को 1500 रुपये प्रति माह देने जैसी घोषणाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed