{"_id":"5e6de2008ebc3ea7f932ff92","slug":"madhya-pradesh-political-crisis-rebels-congress-mlas-expresse-danger-of-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी कांग्रेस के बागी विधायकों ने जताया जान का खतरा, बोले- सिंधिया सुरक्षित नहीं तो हम कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी कांग्रेस के बागी विधायकों ने जताया जान का खतरा, बोले- सिंधिया सुरक्षित नहीं तो हम कैसे?
Sun, 15 Mar 2020 01:48 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के बागी विधायक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच बंगलूरू में रूके हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों ने कमलनाथ सरकार से जान का खतरा जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब सिंधिया के ऊपर जानलेवा हमला हो सकता है तो हम सुरक्षित कैसे हैं।
विज्ञापन
बागी विधायकों ने कांग्रेस की दलीलों को खरिज करते हुए कहा कि हम अपनी मर्जी से बंगलूरू आए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे परिजनों को परेशान किया जा सकता है। वहीं एक अन्य विधायक ने कहा कि हमें विधानसभा अध्यक्ष से मिलने से भी रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि बंगलूरू में ठहरे इन 22 विधायकों में से छह विधायकों की सदस्यता शनिवार शाम विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने खत्म कर दी थी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री की सिफारिश पर राज्यपाल पहले ही तुलसीराम सिलावट, महेंद्र सिंह चौहान, डॉ. प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी, गोविंद सिंह राजपूत और प्रद्युम्न सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायकों को सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भोपाल लाए जाने की संभावना है।
