{"_id":"6064eed34398fe68376e4ba0","slug":"madhya-pradesh-police-jawan-kills-fiances-brother-for-refusing-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: पुलिस के जवान ने शादी से इनकार करने पर मंगेतर के भाई को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: पुलिस के जवान ने शादी से इनकार करने पर मंगेतर के भाई को मौत के घाट उतारा
Thu, 01 Apr 2021 03:21 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 01 Apr 2021 03:21 AM IST
सार
- भोपाल में मंगलवार रात हुई घटना, विशेष सशस्त्र बल की सातवीं बटालियन में तैनात है आरोपी
विज्ञापन
gun shoot
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष सशस्त्र बल के जवान ने मंगेतर के शादी से इनकार करने पर उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में युवती की मां भी घायल हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बुधवार को बताया, आरोपी अजीत सिंह चौहान (28) ने साबजी फार्म इलाके में मंगेतर के घर पर उसके परिवारवालों पर अपनी सर्विस राइफल से गोली चला दी।
विज्ञापन
भोपाल में मंगलवार रात हुई घटना, विशेष सशस्त्र बल की सातवीं बटालियन में तैनात है आरोपी
यह घटना मंगलवार रात करीब 11.30 बजे हुई। आरोपी ने मंगेतर के भाई रितेश धाकड़ (21) के पेट में गोली मारी, जबकि उसकी मां पर भी गोली चलाई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह रितेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अजीत विशेष सशस्त्र बल की सातवीं बटालियन में जवान है और भोपाल में तैनात है। उसकी पिछले साल अक्तूबर में निजी बैंक में काम करने वाली युवती से सगाई हुई थी। पुलिस के मुताबिक, अजीत को मंगेतर के नौकरी करने पर आपत्ति उठाता था। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और युवती ने शादी से इनकार कर दिया। अजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
