फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh person complained to cm helpline 71 times collector sent to jail

Datia News: एक व्यक्ति ने 71 बार की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत, कलेक्टर ने भेजा जेल

Wed, 21 Sep 2022 09:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Sep 2022 09:48 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दतिया जिले के एक किसान को शिकायत करना भारी पड़ गया। सीएम हेल्पलाइन में लोक निर्माण विभाग की बार-बार शिकायत के कारण कलेक्टर ने किसान को धारा-151 के तहत जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Madhya pradesh person complained to cm helpline 71 times collector sent to jail
सीएम शिवराज और शिकायतकर्ता - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले व्यक्ति को कलेक्टर ने जेल भेजवा दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बीते सात साल में विभिन्न विभागों के अंदर 71 सीएम हेल्पलाइन लगा चुका हैं। विभिन्न विभागों में की जा रही शिकायतों को लेकर कलेक्टर ने जब जांच की तो कुछ शिकायतें झूठी निकलीं। उसके बाद कलेक्टर ने उस व्यक्ति को जेल भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बता दें, दतिया जिले के गुड़ा गांव का रहने वाला राजेंद्र यादव पिछले साल 2015 से विभिन्न विभागों में लगातार शिकायत कर रहा है। पिछले सात साल में राजेंद्र यादव ने लगभग एक दर्जन से अधिक विभागों की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई है। राजेंद्र यादव ने एक ही मोबाइल नंबर से सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन


उसके बाद राजेंद्र यादव मंगलवार को कलेक्ट्रेट में चल रही जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचा तो कलेक्टर संजय कुमार डी उसकी शिकायत को पकड़ लिए। इसके बाद जब उसके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई तो 71 से ज्यादा शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर संजय कुमार ने बताया, इस पर कुछ शिकायतें झूठी निकलीं। उसके बाद उसे फटकार लगाई और उसे जेल भेजने के निर्देश दे दिए। वहीं शिकायतकर्ता राजेंद्र यादव का कहना है, वह पिछले 10 साल से अपने कामों को लेकर परेशान है। इसके साथ ही उसने बताया कि आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं होती है। जब इनकी शिकायत करते हैं तो दवाव बनाते हैं और फसाने की बात करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed