{"_id":"5ec3b4e4b47a662f172a4a4a","slug":"madhya-pradesh-people-in-huge-numbers-attended-the-funeral-of-dev-prabhakar-shastri-dadda-ji-a-spiritual-leader-in-katni","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत देव प्रभाकर शास्त्री 'दद्दाजी' के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत देव प्रभाकर शास्त्री 'दद्दाजी' के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
Tue, 19 May 2020 06:17 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 19 May 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
संत देव प्रभाकर शास्त्री 'दद्दा जी' के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
- फोटो : ANI
गृहस्थ योगी संत देव प्रभाकर शास्त्री 'दद्दा जी' के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ उमड़ी। अंतिम संस्कार सोमवार को मध्यप्रदेश के कटनी शहर के बाहरी इलाके दद्दाधाम में किया गया। 'दद्दा जी' के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। पुलिस-प्रशासन की कोशिशों के बावजूद श्रद्धालु और शिष्य इन भावुक पलों में शारीरिक दूरी के नियमों को भूल गए।
विज्ञापन
कोरोना के संक्रमण और लॉकडाउन के बावजूद 'दद्दा जी' के अंतिम संस्कार में लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। प्रशासन अनाउंस कर रहा था कि लोग शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें, लेकिन भीड़ ने इसे अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के द्वारा लॉकडाउन 4 को लेकर जारी निर्देशों के मुताबिक अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं, लेकिन 'दद्दाजी' की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
