फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Patwari union protest against SDM, who gave notice to a patwari for chopper ride in Shivpuri

मध्य प्रदेश: शिवपुरी में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा मामले में नोटिस देने वाले एसडीएम के खिलाफ उतरा पटवारी संघ, कहा- अभद्र एसडीएम नहीं चाहिए 

Wed, 08 Dec 2021 07:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 08 Dec 2021 07:20 PM IST
सार

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने पर पटवारी को एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अब इस मामले में पटवारी संघ ने उस एसडीएम के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। उसे हटाने की मांग की है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Patwari union protest against SDM, who gave notice to a patwari for chopper ride in Shivpuri
शिवपुरी में पटवारी ने यह फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था। इसे लेकर ही उसे कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पटवारियों ने एसडीएम गणेश जायसवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गणेश जायसवाल ने शिवपुरी हलके में पदस्थ अनुराग जैन को पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने पर कारण बताओ नोटिस भेजा था। साथ ही कार्रवाई करने की धमकी भी दी थी। 
विज्ञापन


दरअसल, अनुराग जैन ने हेलीकॉप्टर में खींची अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी। इस पर जायसवाल ने उन्हें नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा था। हेलीकॉप्टर में बैठने को लापरवाही, खर्चीला और भ्रष्टाचार बताते हुए जायसवाल ने कहा था कि एक पटवारी की आय इतनी नहीं होती कि हेलीकॉप्टर में सवारी कर सके। 
विज्ञापन


इस नोटिस के खिलाफ मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने कलेक्टर के नाम का ज्ञापन एडीएम उमेश शुक्ला को सौंपा है। इसमें शिवपुरी एसडीएम को हटाने की मांग की है। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद श्रीवास्तव ने बताया कि शिवपुरी के एसडीएम पटवारियों से अभद्र व्यवहार करते हैं। बिना कारण नोटिस देते हैं। शिवपुरी के एसडीएम अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं इसलिए उन्हें यहां से हटाया जाए। उनका बर्ताव तानाशाहीपूर्ण है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed