{"_id":"5f4cc9888ebc3e17530f36c2","slug":"madhya-pradesh-pakistan-flag-hoisted-on-the-roof-of-its-house-in-dewas-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: अपने घर की छत पर फहराया पाकिस्तान का झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: अपने घर की छत पर फहराया पाकिस्तान का झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 31 Aug 2020 03:30 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, देवास
पीटीआई, देवास
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 31 Aug 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मध्यप्रदेश के देवास जिले के क्षिप्रा गांव में अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक किरण शर्मा ने सोमवार को बताया कि क्षिप्रा गांव के निवासी फारूख खान को रविवार शाम को आईपीसी की धारा 153 ए (धर्म, भाषा, नस्ल वगैरह के आधार पर लोगों में नफरत फैलाने की कोशिश) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई। इसमें पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को एक घर की छत पर फहराते देखा गया था। उन्होंने बताया कि खान के निवास से इस झंडे को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक लाखन सिंह ने कहा कि जिले के क्षिप्रा गांव में एक घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने के बारे में एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद तहसीलदार ने उन्हें जांच करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
सिंह ने जब घर के मालिक फारूख खान से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसके 12 वर्षीय बेटे ने अज्ञानता के कारण पाकिस्तान के झंडे को घर के ऊपर फहरा दिया। हालांकि खान यह जवाब नहीं दे सके कि उसके बेटे को यह झंडा कहां से मिला।
सिंह बताया कि खान को इसकी जानकारी मिलने के बाद उसने यह झंडा अपने घर की छत से हटा दिया। बाद में राजस्व निरीक्षक ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
